HomeBIG NEWSसुम्मतराम साहू हुये सम्मानित, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया प्रशस्ति पत्र....

सुम्मतराम साहू हुये सम्मानित, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया प्रशस्ति पत्र….

खरसिया। रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना महामारी काल में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये खरसिया थाना प्रभारी सुम्मतराम साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि कोराना काल में खरसिया थाना प्रभारी सुम्म्तराम साहू के नेतृत्व में खरसिया पुलिस नेे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये कर्मवीरों के लिये भोजन, पानी, दवाईयों की व्यवस्था करते हुये कोरोना काल का सामना किया था। सम्मान समारोह के दौरान रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह मंच पर उपस्थित रहे।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments