HomeNEWSआन बान शान से लहराया तिरंगा,धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस...

आन बान शान से लहराया तिरंगा,धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस…

खरसिया। नगर में आन बान शान से गणतंत्र दिवस मनाया गया, नगर सहित विकासखंड के समस्त शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया। प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय टाउन हाल मैदान में संपन्न होता था किंतु कोरोना काल की वजह से इस वर्ष मैदान में स्कूली बच्चों का व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाया, किंतु उसके बाद भी नगरवासियों ने पूरे जोर शोर से गणतंत्र दिवस मनाया और एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।


विदित हो कि 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान का निर्माण किया गया था जिसकी याद में भारतवासियों द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है जिसके तहत खरसिया में भी गणतंत्र दिवस पूरे आन बान शान के साथ मनाया गया। पुलिस अनु. अधिकारी कार्यालय में एसड़ीओपी पीतांबर पटेल, थाना खरसिया में जयमंगल पटेल, चौकी खरसिया में चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम, नगरपालिका में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती राधा सुनील शर्मा ने तिरंगाा फहराया, साथ ही नगर तथा विकासखण्ड़ के शासकीय कार्यालयों में भी विभाग प्रमुखों ने तिरंगाा फहराया।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments