HomeNEWSअपनी बारात आने से पहले कलेक्टर के पास पहुंची युवती और बोली...

अपनी बारात आने से पहले कलेक्टर के पास पहुंची युवती और बोली…

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दिलचस्प खबर सामने आई है. यहां एक लड़की अपनी शादी के लिए गांव की सड़क बनवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच गई. युवती ने डीएम को बताया कि जल्द ही उसकी शादी होने वाली है और गांव की सड़क काफी खराब है, बारात आने में काफी दिक्कत होगी. डीएम ने तत्काल लड़की की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी को शादी से पहले सड़क बनाने के निर्देश दिए. डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जैसे ही सड़क का काम पूरा हो जाए उन्हें तुरंत ही इसकी सूचना दी जाए. डीएम की यह बात सुनकर युवती खुशी-खुशी अपने घर चली गई।

बीएड पास करिश्मा की शादी 27 फरवरी को होनी है. करिश्मा जिस गांव में रहती है वहां सड़कों की हालत बेहद खराब है. जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. रात के समय दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में करिश्मा की बारात उसके घर कैसे पहुंचती, उसे ये चिंता भी सता रही थी. करिश्मा के परिजनों का कहना है कि टूटी-फूटी सड़क से बाराती उसके घर पहुंचते, तो ससुराल में भी बहुत बदनामी होती. घरवालों की बदनामी न हो और बारातियों को भी कोई परेशानी न हो, बस इसलिए करिश्मा डीएम के पास सड़क बनवाने की गुहार लगाने पहुंच गई।

इस मामले में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि करिश्मा नाम की लड़की यहां आई थी. हमारे पास, इसकी एप्लीकेशन में लिखा है कि उसकी शादी 27 फरवरी को है और गांव की सड़क बेहद खराब है. इसकी वजह से बारातियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए इनके प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए तुरंत डीआरडीओ को कहा गया है कि संबंधित अधिकारी को गांव में भेजा जाए. तत्काल सड़क बनाने का काम मनरेगा के माध्यम से या किसी भी योजना के माध्यम से शुरू कर दें और शादी से पहले पूरी सड़क बना दें।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments