खरसिया। नगर का प्रसिद्ध नवरात्रि पर्व मनाने के बाद समितियों के द्वारा प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया है इसी कड़ी में गुरुद्वारा रोड़ नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा दशहरा के दिन माता रानी का विसर्जन किया गया। विदित हो कि समिति के द्वारा पूरे नौ दिन तक लगातार भंडारा प्रसाद लगाया गया था। ढोल ताशों के साथ पूरे नगर भ्रमण कर महानदी में माता का विसर्जन कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी गयी।
रावण दहन किया गया
मोहल्लेवासियों के द्वारा मोहल्ले में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला बनाकर रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के कार्यक्रम में नटवर अग्रवाल अग्रवाल एजेंसी की विशेष भूमिका रही, दशहरे के पर्व पर रावण दहन की परंपरा को मोहल्लेवासियों ने मिलकर निभाया और सभी ने उत्साह के साथ विजयादशमी के पर्व को मनाया।

