Category: अपराध

  • ग्रामीण पर दंबगाईओं का कहर..परिवार सहित किया बेघर..

    ग्रामीण पर दंबगाईओं का कहर..परिवार सहित किया बेघर..

    खरसिया। 25 फरवरी को खरसिया थानाक्षेत्र के ग्राम भालूनारा निवासी बेनुराम पिता रतिराम डनसेना के मकान को गांव के दंबगों द्वारा 112 की पुलिस टीम के सामने तोड़ते हुए मकान में रखे 10 हजार रूपयों को लूट लिये, मकान स्वामी द्वारा खरसिया थाना में शिकायत कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है ।

    मकान मालिक बेनूराम डनसेना ने बताया की उसका गुरदा रोड में पक्का मकान है जिस पर वह अपने परिवार सहित निवास करते हुए आ रहा है। विगत दिनांक 25 फरवरी 2022 को वह अपने परिवारिक सदस्य के सगाई समारोह में ग्राम गीधा गया हुआ था और बेनूराम के परिवार के सदस्य घर में ही थे कि दोपहर 3.30 बजे के लगभग ग्राम के ही लीलूराम डनसेना, खगेश्वर डनसेना, रोहित डनसेना एक राय होकर गैती एवं रांपा लेकर बेनूराम के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को गाली गलौज करने लगे जिससे डरकर परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकले तब उक्त लोगों द्वारा बेनूराम के मकान को गैती एवं रांपा से तोड़ना फोड़ना चालू कर दिये तब बेनूराम के परिवारजनों ने इसकी सूचना 112 को दी और कुछ देर बाद 112 की टीम घटना स्थल पहुंची किंतु उनके द्वारा समझाइस देने के बाद भी आरोपीगण तोड फोड करते रहे। यहां 112 की टीम के सामने आरोपियों ने पूरे घर को तोड़ डाला किंतु 112 की टीम बेबस मूकदर्शक बनी रही।

    पुलिस की इस हालत को देखते हुए बेनूराम के परिवार के सदस्य अपनी जान बचाने अपने मकान में रखे सामानों को छोडकर भाग गये, जिसका फायदा उठाते हुए उक्त तीनो ग्रामीण बेनूराम के मकान को पूरी तरह तोडते हुए घर के समान को इधर उखर बिखेर दिये एवं बक्सा में रखा 10 हजार रूपये को भी लूट कर ले गये। बेनूराम वैवाहिक कार्यक्रम से अपना घर वापस आया तो अपने घर की हालत देखकर पुलिस थाना खरसिया पहुंच कर आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया। किंतु आज तीन दिन बीतने के बाद भी खरसिया पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया गया है, जिस कारण से दंबगाईयों का मनोबल बढ़ा हुआ है वहीं इस मामले में थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया की जमीन सम्बंधित मामला है, मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल पीड़ित बेनुराम मकान टुट जाने से इधर उधर भटकने को मजबूर हो रहा है।

  • MP में अफसरों के इश्क के अफसाने:IAS, IPS से लेकर सीनियर डॉक्टर तक लव ट्रायंगल में बेनकाब हुए; किसी की कुर्सी गई तो कोई गया जेल…

    मध्यप्रदेश में IAS-IPS अफसरों और सीनियर डॉक्टरों के लव ट्रायंगल के केस हमेशा से चर्चा में रहे हैं। हाल ही में कटनी के बरही थाने के TI संदीप अयाची की लेडी कॉन्स्टेबल और IAS अफसर संतोष वर्मा और इंदौर की एक महिला के अफेयर की कहानी सुर्खियों में रही। अयाची सस्पेंड हैं। संतोष वर्मा का तो करियर ही डूब गया।

    प्रदेश में शादी के बाद अफसरों के अफेयर के मामले पहले भी चर्चित रहे हैं। कुछ शादी के मुकाम तक पहुंचे तो किसी का ट्रांसफर हो गया। कुछ कहानियों का दर्दनाक अंत हुआ।

  • लूट एवं डकैती की योजना बनाने वाले, एवं जेसीबी मशीन जलाने और बिच्छीटोली मनोरा में गोलीकांड तथा पतराटोली में मोबाइल लूट के आरोपीगणों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार….

    लूट एवं डकैती की योजना बनाने वाले, एवं जेसीबी मशीन जलाने और बिच्छीटोली मनोरा में गोलीकांड तथा पतराटोली में मोबाइल लूट के आरोपीगणों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार….

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09-01-2022 की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड क्षेत्र में सक्रिय शातिर बदमाश निर्मल कुजूर व अमित कुजूर अपने अन्य साथियों सुखनाथ, रोहित राम, परिक्षित भगत, राहुल प्रधान, अमर भगत, घुरन लोहार, देवनारायण व राकेश के साथ घातक आयुध कट्टा, कारतूस, टांगी, लोहे का राड से लैस होकर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम-नीमगांव, डोंगाटोली में बिफलाल के घर में एकत्रित होकर क्षेत्र में लूटपाट एवं डकैती की योजना बना रहे हैं, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, चौकी प्रभारी लोदाम स0उ0नि0 ईश्वर प्रसाद वारले, चौकी प्रभारी मनोरा स0उ0नि0 चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी एवं अन्य पुलिस स्टॉफ के साथ घटना स्थल नीमगांव डोंगाटोली बिफलाल के मकान पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपीगण 1-सुखनाथ, 2-रोहित राम, 3-परीक्षित भगत, 4-राहुल प्रधान, 5-अमर भगत, 6-घुरन लोहार, 7-राकेश राम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी अमित, निर्मल और देवनारायण को शराब लेने बस्ती तरफ जाना बताते हुए पतराटोली महुआटोली तरफ डकैती डालने एवं रोड में आने-जाने वाली बसों को लूटपाट करने के लिए एकत्रित हुए हैं, बताये।

    आरोपी सुखनाथ के कब्जे से 01 देशी कट्टा, 04 नग 315 बोर जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, आरोपी रोहित राम से 01 देशी मेड पिस्टल, 02 नग 315 बोर जिंदा कारतूस,04 नग एके-47 का 04 नग कारतूस, 02 नग पिस्टल का कारतूस, मोबाइल फोन, आरोपी परीक्षत राम भगत से 01 देशी कट्टा, 03 नग 315 बोर जिंदा कारतूस, 01 मोबाइल फोन, आरोपी अमर भगत से 01 देशी कट्टा, 05 नग 315 बोर जिंदा कारतूस, आरोपी राहुल प्रधान से 01 तलवार, मोबाइल फोन, आरोपी घूरन लोहार से 01 लोहे का राड, 01 चाकू, 01 मोबाइल फोन, आरोपी राकेश से 01 लोहे का टांगी जप्त किया गया। मौके पर अंतर्गत धारा 399, 401 भादवि0 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपीगणों से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी रोहित राम द्वारा बताया गया कि अपने साथी अमित कुजूर, प्रफुल कुजूर के साथ मोटरसायकिल में दिनांक 31-12-2021 को पतराटोली जशपुर रोड किनारे स्थित चैतूराम भगत के मोबाइल दुकान में संध्या 06:00 बजे जाकर कट्टा दिखाकर 06 नग मोबाइल फोन, नगदी 10,000/-रूपये लूटपाट कर ले गये और ग्राम-बिछीटोली खरसोता में निर्माण कार्य में लगे जेसीबी ड्रायव्हर के ऊपर कट्टा से फायर कर हत्या का प्रयास करते हुए दहशत फैलाये थे। लेवी रकम नहीं देने पर बरटोली जरिया में खड़ी जेसीबी वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगाये और करीब 4-5 माह पूर्व खरसोता सरपंच को मोबाइल फोन से धमकी देते हुए पैसे की मांग किये थे।

    उक्त आरोपियों को डकैती की योजना बनाते हुए हथियार सहित दिनांक 09 एवं 10-01-2022 के दरम्यिानी रात्रि में पकड़ा गया और अपराध धारा कायम कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है।

    आरोपियों के द्वारा पूर्व एवं वर्तमान सहित अलग-अलग प्रकरणों में लूट, लेवी वसूली, हत्या के प्रयास एवं आगजनी जैसी घटनाओं में संलिप्तता होने से अलग-अलग कुल 05 अपराध पंजीबद्ध हैं –

    1. अपराध क्रमांक 87/21 धारा 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, ग्राम-खरसोता बिच्छीटोली में सड़क निर्माण कार्य मे लगे जेसीबी मशीन के ड्रायव्हर पर कट्टा से गोली फायर कर हत्या का प्रयास घटना दिनांक 17-04-2021
    2. अपराध क्रमांक 311/21 धारा 435 भादवि0 ग्राम-जरिया बरटोली में जेसीबी वाहन को पेट्रोल डालकर आग लगाना। घटना दिनांक 14-12-2021
    3. अपराध क्रमांक 322/21 धारा 392 भादवि. ग्राम-पतराटोली रोड किनारे स्थित मोबाइल दुकान में लूटपाट करना । घटना दिनांक 31-12-2021
    4. अपराध क्रमांक 200/21 धारा 387,507,506-बी भादवि. ग्राम-खरसोता के ग्राम सरपंच को मोबाइल फोन पर धमकी देकर लेवी की मांग करना । घटना दिनांक 24-08-2021
    5. अपराध क्रमांक 09/22 धारा 399, 401 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट ग्राम-नीमगांव डोंगाटोली में हथियार सहित डकैती की तैयारी करने हेतु एकत्रित होकर योजना बनाना। घटना दिनांक 09-01-2022 की दरमियानी रात्रि में।

    गिरफ्तार आरोपियों का नाम

    1. सुखनाथ राम पिता सुकुल राम उम्र 33 वर्ष निवासी-चड़िया चौकी-मनोरा थाना-जशपुर ,
    2. रोहित राम पिता देवकुमार राम, उम्र 19 वर्ष निवासी-खरसोत चौकी-मनोरा थाना-जशपुर,
    3. परिक्षित कुमार भगत पिता अभिमन्यु राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी-चड़िया चौकी-मनोरा, थाना-जशपुर
    4. राहुल प्रधान पिता केसवर राम उम्र 37 वर्ष, साकिन-चड़िया चौकी-मनोरा थाना-जशपुर,
    5. घूरन राम पिता हरिराम, उम्र 53 वर्ष साकिन-खूंटीटोली बड़ा बनई चौकी-लोदाम थाना-जशपुर,
    6. राकेश राम पिता विजय राम, उम्र 20 वर्ष साकिन-चड़िया चौकी-मनोरा थाना-जशपुर,
    7. अमर भगत पिता फूलसाय राम, उम्र 37 वर्ष साकिन-केसरा चौकी-मनोरा थाना-जशपुर,
    8. प्रफुल्ल कुजूर पिता सेबेरनियुस कुजूर, उम्र 22 वर्ष साकिन-टिमरला, थाना-जशपुर,
    9. जसवंत उर्फ जस्सू पिता जगेश्वर उम्र 27 वर्ष साकिन-बरटोली जशपुर थाना-जशपुर ।

    फरार आरोपीः-

    1. निर्मल कुजूर
    2. अमित कुजूर एवं अन्य 03

    आरोपियों से जप्त माल मशरूका

    1. 03 देसी कट्टा 315 बोर,
    2. 01 9एमएम लोकल मेड पिस्टल
    3. 02 नग जिंदा कारतूस पिस्टल
    4. 04 नग जिंदा कारतूस एके 47
    5. 12 नग जिंदा कारतूस 315 बोर
    6. 02 नग जिंदा कारतूस 12 बोर
    7. 01 लोहे का तलवार,
    8. 01 नग लोहे की टांगी,
    9. 01 नग लोहे का राड,
    10. 09 नग मोबाइल,
    11. हथियार बनाने की सामग्री,
    12. 01 नग घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकिल,
    13. लूट का बचा हुआ रकम 1000/-रूपये नगद,
    14. धमकी दिया हुआ पत्र (एक) सभी 09 आरोपियों को दिनांक 10-01-2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी-जशपुर , निरीक्षक संतलाल आयाम, निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव, स0उ0नि0 ईश्वर प्रसाद वारले चौकी प्रभारी-लोदाम, स0उ0नि0 चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी चौकी प्रभारी-मनोरा, स0उ0नि0 हीरालाल बाघव थाना-दुलदुला, सायबर सेल पु0का0जशपुर के स0उ0नि0 नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. 274 त्रिनाथ यादव, प्र.आर. 49 मिथलेश यादव, प्र0आर0 मनोज सिंह, प्र.आर. लेविट कुजूर, प्र.आर. इगनासियुस एक्का, प्र.आर. राजू पाड़े, प्र0आर0 241 निर्मल बड़ा, आरक्षक यदुनाथ सिदार, पंकज तिर्की एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • 9000 लोगो को लगा दिया नमक के पानी का इंजेक्शन, नर्स को थी कोरोना वैक्सीन से नफरत तो कर दी नापाक हरकत….

    9000 लोगो को लगा दिया नमक के पानी का इंजेक्शन, नर्स को थी कोरोना वैक्सीन से नफरत तो कर दी नापाक हरकत….

    जर्मनी (Germany) के रेड क्रॉस अस्पताल (Red Cross Hospital) की एक नर्स द्वार हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. इस नर्स को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) से नफरत थी. इस वजह से उसने करीब 8 हजार 6 सौ लोगों को वैक्सीन की जगह सलाइन सॉल्यूशन (Vaccine Solution) का इंजेक्शन लगा दिया. जैसे ही ये खबर सामने आई, अस्पताल से इंजेक्शन लेने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. अब अस्पताल ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वो जल्द से जल्द फिर से कोरोना वैक्सीन आकर ले लें.
    उसने अपने फेसबुक पेज (Facebook Page) पर भी वैक्सीन के खिलाफ कई बातें लिखी. उसके पोस्ट पर लोगों की नजर तब पड़ी जब अचानक ये खबर उड़ी कि अस्पताल की एक नर्स ने लोगों को वैक्सीन की जगह नमकीन पानी का इंजेक्शन लगा दिया है. ऐसे में लोगों को दुबारा से वैक्सीन लेने को कहा गया है।

    नर्स इंजेक्शन के आने के बाद उसे नमकीन पानी से बदल देती थी. इसके बाद इसी पानी को इंजेक्शन में भरकर लोगों को लगा दिया जाता था।

    जानकारी के अनुसार मार्च और अप्रैल में कई लोगों को वैक्सीन लगाया गया था. इसमें ज्यादातर बुजुर्ग थे. जब वैक्सीन के बाद भी उन्हें कोरोना हो गया तो प्रशासन की नींद उडी. उसने जांच करवाया कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है? जब इसकी डिटेल जांच की गई तो पता चला कि नर्स ने इंजेक्शन को बदल दिया था. अभी तक नर्स की डिटेल सामने नहीं आई है. हालांकि, पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी।

  • डिजिटल ठगी, मैं इंडियन एयरलाइंस के HR डिपार्टमेंट से बोल रहा हूं आपका सलेक्शन हो गया है…

    डिजिटल ठगी, मैं इंडियन एयरलाइंस के HR डिपार्टमेंट से बोल रहा हूं आपका सलेक्शन हो गया है…

    रायपुर। रायपुर की एक महिला टीचर को डिजिटल ठगी का शिकार बनाया गया है। बातों में ठग ने इन्हें ऐसा फंसाया कि मैडम ने उसके एकाउंट में 2.5 लाख रुपए जमा करा दिए। महिला को अपनी बातों में फंसाने के लिए ठग ने उन्हें हवा में उड़ने वाली नौकरी यानी एक एयरलाइंस में मोटी सैलेरी वाली जॉब के बारे में बताया। ठगी का शिकार होने के बाद महिला की शिकायत पर कबीर नगर की पुलिस ने केस दर्ज किया है। ठग ने कुछ खातों में रुपए जमा करवाए थे उन बैंक अकाउंट्स की जानकारी भी पुलिस ले रही है।

    जी मैं इंडियन एयरलाइंस का एचआर बोल रहा हूं

    कबीर नगर में रहने वालीं शम्पा धरगुप्ता पिछले 25 सालों से टीचिंग की जॉब में थीं। पिछले दिनों नौकरी छूट गई तो नौकरी डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर अप्लाय किया था। 8 जुलाई को इन्हें मोबाइल नंबर 9933011568 से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं इंडियन एयरलाइंस से बोल रहा हूं। उसने कहा कि आपका सलेक्शन इंडियन एयरलाइंस में हो चुका है, हमें आप जैसे पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों की जरूरत है। अब आपका टेलीफोनिक इंटरव्यू होगा। इसके बाद एक और नंबर 8923830312 से महिला के पास फोन आया। उसने महिला से बात की। कहा कि आपको हम जॉब दे रहे हैं।

    ये सुनकर महिला खुश हो गई। मगर यहीं असली पेंच था। ठग ने महिला से कहा कि उन्हें रजिस्ट्रेशन के 2000, डॉक्यूमेंटेशन के 7000, मेडिकल के 15000, ट्रेनिंग के 28 हजार 600, ड्रेस कोड के 24000, इंश्योरेंस के 39999, बॉन्ड के 59999, मुंबई में ट्रेनिंग के 79999 के 256597 रुपए जमा कराने होंगे। ठग ने भरोसा दिया कि सैलेरी मिलने पर इनमें से रुपए लौटा दिए जाएंगे। ठग ने यूको बैंक के खाते की डीटेल महिला को भेजी और फोन पे के जरिए रुपए ले लिए। लगातार 10 दिनों तक महिला से ठग इधर-उधर की बातें करते रहे न रकम लौटाई न जॉब का कोई कंफर्मेशन मिला। ठगी का शक होने पर इसके बाद महिला थाने चली गई और शिकायत दर्ज करवाई।

    बैंक में डिजिटल डकैती करने वाले फरार

    रायपुर के आईडीबीआई बैंक में कर्मचारी को फोन करके डिजिटल डकैती की जा चुकी है। इसमें डकैत बैंक में नहीं आए सिर्फ एक फोन किया और उड़ा लिए 23 लाख। 2 जुलाई को बैंक मैनेजर राजेश प्रसाद की टीम को एक शख्स का फोन आया। कॉलर ने खुद को कारोबारी संयम बैद बताया। संयम स्टील के कारोबारी हैं इनका खाता बैंक में है। ठग ने कहा कि मैं संयम बोल रहा हूं एक मेडिकल इमरजेंसी है मैंने मेल पर डिमांड की डीटेल भेजी है मुझे 23 लाख रुपए दें। बातों में आकर बैंक के कर्मचारी ने रुपए दे दिए। कुछ देर बाद असली संयम बैद बैंक आए और शिकायत की। पुलिस अब तक इस ठग को पकड़ नहीं पाई है।

  • अधिकारी ने महिला टीचर को भेजी अश्लील फोटो की पूरी एल्बम…. धमकी देकर लेडी टीचर से की गंदी बातें….. शिक्षा विभाग की छवि तार-तार….

    अधिकारी ने महिला टीचर को भेजी अश्लील फोटो की पूरी एल्बम…. धमकी देकर लेडी टीचर से की गंदी बातें….. शिक्षा विभाग की छवि तार-तार….

    राजनांदगांव। महिला टीचर को अश्लील फोटो भेजने वाले शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने टीचर को अश्लील तस्वीरें की पूरी एल्बम भेजी थी। इतना ही नहीं आरोपी ने टीचर के आपत्ति जताने पर फोन पर उससे धमकी देकर गंदी बातें भी की थीं। आरोपी द्वारा यह जानते हुए कि पीड़िता शिक्षा विभाग के एक सम्मान जनक पद पद पदस्थ है के बावजूद जानबूझकर लज्जा भंग करने एवं मान सम्मान एवं छवि को धूरमिल करने के नियत से शोसल मीडिया के माध्यम से अश्लील फोटो भेजी।
     

    आरोपी की इन हरकतों से शिक्षा विभाग की छवि हुई तारतार हो गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुध्द तत्काल अपराध पंजीबध्द किया गया। आरोपी जो कि शासन के सम्मानजनक पद जिला किडा अधिकारी राजनांदगांव के पद पर पदस्थ है अपने पद का दुरूपयोग करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकते करता था। थाना बसंतपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    शिक्षा विभाग राजनांदगांव में शिक्षिका के पद पर पदस्थ महिला टीचर ने शिकायत दर्ज कराई की किशोर मेहरा पिता स्व बिरझू मेहरा उम्र 57 साल निवासी लेबर कालोनी म.न. 178 थाना कोतवाली राजनांदगांव जो कि शासन के वरिष्ठ पद जिला किडा अधिकारी राजनांदगाव के पद पद पदस्थ है। जिला किडा अधिकारी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता को उनके व्हाट्सएप्प पर अश्लील फोटो का पीडीएफ बनाकर भेजा गया एवं पीड़िता को फोन पर भी अश्लील बातें करने लगा।

    मना करने पर धमकी पीडिता को धमकी देने लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बसंतपुर में आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 248 / 2021 धारा 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी पता तलाश में लिया गया आरोपी को अपराध पंजीबध्द होने की सूचना मिलने पर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के पता तलाश हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। लगातार प्रयास करने आरोपी के उनके निवासरत स्थान लेबर कालोनी राजनांदगांव से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

  • महिला CA ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर स्वास्थ्यकर्मी बन की लूटपाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    महिला CA ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर स्वास्थ्यकर्मी बन की लूटपाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्लैट में जबरन घुसकर लूट करने वाले महिला सीए सहित उसके मंगेतर आरोपी को राजधानी पुलिस ने महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करके रायपुर लाई है।पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रत्नागिरी (महाराष्ट्र) निवासी आयशा अघाड़ी (36) और नोयडा (उत्तरप्रदेश) निवासी
    ईरशाद (21) के रूप मे हुई है।
    प्रार्थिया धरम शीला ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सलासार ग्रीन्स स्थित फ्लैट में अपने पुत्र तनिष्क उम्र 16 वर्ष के साथ अपने घर पर थी एवं प्रार्थिया के पति संजीव कुमार ड्युटी पर गये थे। उसी समय प्रार्थिया के घर का बेल बजने से वह दरवाजा खोली तो दरवाजा के सामने एक लड़का जिसकी उम्र करीबन 30-35 वर्ष का जो काला कोट, काला हेलमेट पहना था और उसके साथ एक महिला जिसकी उम्र करीबन 30 वर्ष जो सन्तरे कलर की छिटदार कुर्ता हरे रंग का सलवार एवं ब्लु कलर चुन्नी एवं काले रंग का हेलमेट पहनी थी दोनों के द्वारा वैक्सीन का डोज लगवाने के संबंध मे पुछताछ किया गया। जिस प प्रार्थिया हम लोग वैक्सीन लगवा चुके है बोलने पर उसके पति के बारे मे पुछे तो वह बताई की वे भी दोनो डोज लगवा चुके है। तब उनके द्धारा पीने के लिये पानी मांगे तब प्रार्थिया पानी लाकर दी और उनसे आई डी मांगी तब उनके द्वारा प्रार्थिया को धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया।
    इसी दौरान प्रार्थिया का लड़का तनिष्क बीच बचाव करने आया तो महिला अपने पास रखें चाकु को प्रार्थिया के लड़के के गर्दन में टिका दी और प्रार्थिया को बोली हल्ला करोगे तो तुम्हारे लडके को मार देगे तथा पुरूष द्वारा अपने पास रखें कुछ स्प्रे को निकालकर प्रार्थिया के मुंह में छिड़का और मुंह को रूमाल से दबा दिया तो प्रार्थिया डर मे बेहोश होने का बहाना की तो उसे जमीन में लिटा दिये और प्रार्थिया के लडके को बाथरूम में बंद कर दिये और प्रार्थिया के हाथ पैर को अपने पास रखें नायलोन की रस्सी से बांध कर घसीटते हुये कमरे में ले गये उससे पहले लडकी अन्दर के रूम में जाकर अलमारी खोलकर सामान निकालने लगी और साथ में आये पुरूष के साथ प्रार्थिया झुमा झपकी होने लगी था इस दौरान उसके पहने हैलमेट को निकाल कर प्रार्थिया उसके मुंह मे मुक्का मारी जिससे उसके पहने हुये चश्मे का दोनों ग्लास निकलकर गिर गया। दोनो अलमारी और रूम से सामान लूट करने लगे तब प्रार्थिया चिल्लाई तो दोनों घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग गये। आवाज सुनकर कालोनी के लोग आकर दरवाजा खोले और प्रार्थिया के लडके को बाथरूम से निकाले और प्रार्थिया के हाथ एवं पैर में बंधे रस्सी को खोले। प्रार्थिया अपने अलमारी को चेक की तो उसमें रखंे सोने चांदी के जेवरात, 01 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग आई पेड लूट कर भाग गये थे।
    पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की और सीसीटीवी के फुटेज से पता चला कि आरोपियों ने किराए की एक्टिवा मे फर्जी नंबर लिखकर वाहन के नंबर प्लेट में चिपकाया गया था एवं एक्टिवा वाहन के सामने कागज में कोविड रिलिभ डाॅ. शर्मा लिखकर चिपकाये थे। घटना कारित करने के बाद आरोपियों द्वारा डी डी नगर क्षेत्र में ही एक स्थान पर अपने कपड़े बदले एवं वाहन के नंबर प्लेट में चिपकाये फर्जी नंबर को उखाड़ कर फेंक दिये थे। कागज में लिखें उस फर्जी नंबर को टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान से बरामद किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा फुटेजों का अवलोकन करते अंततः एक्टिवा वाहन को चिन्हांकित करने में सफलता मिलीं तथा एक्टिवा वाहन के स्वामी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह किराये पर लोगों को दोपहिया वाहन देता है। जिस पर उक्त वाहन को कौन किराये पर लेकर गया था के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई एवं अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया, विश्लेषण के दौरान एक आरोपी की उपस्थिति महाराष्ट्र के रत्नागिरी में होना पाया गया।

    जिस पर प्रभारी सायबर सेल वीरेन्द्र चन्द्रा के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम (महिला कर्म. सहित) को रत्नागिरी रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा रत्नागिरी पहुंचकर महिला आरोपी को लोकेट किया गया एवं महिला आरोपी आयशा अघाड़ी को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ में महिला आरोपी आयशा द्वारा अपने मंगेतर ईरशाद के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। महिला आरोपी आयशा ने बताया कि वह मूलतः रत्नागिरी महाराष्ट्र की रहने वाली है तथा वह सी.ए. है एवं उसकी सगाई ईरशाद के साथ हो गई है। आयशा एवं ईरशाद आॅन लाईन शेयर बाजार टेड्रिंग में इनवेस्ट करते है। इसी दौरान आयशा का संपर्क प्रार्थिया के पति संजीव कुमार के साथ हुई थी तथा दोनों का आॅन लाईन शेयर बाजार टेड्रिंग में लेन- देन होता रहता था तथा आयशा, संजीव कुमार के निवास स्थान का भी पता जानती थी।
    इसी बीच संजीव कुमार द्वारा अधिक रकम देने का प्रलोभन देकर आयशा से रकम आॅन लाईन शेयर बाजार टेड्रिंग में इनवेस्ट कराया गया था जिसमें संजीव कुमार को नुकसान हो गया। आयशा द्वारा अपना रकम संजीव कुमार से वापस मांगने पर संजीव कुमार रकम वापस देने में टाल मटोल करने लगा तथा रकम वापस नहीं दिया। जिस पर आयशा ने अपने मंगेतर ईरशाद के साथ मिलकर संजीव कुमार के निवास रायपुर में लूट करने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दोनों आरोपी दिनांक 01.07.21 को रायपुर आये एवं पंडरी स्थित एक लाॅज में कमरा लेकर रूके तथा थाना तेलीबांधा क्षेत्र से किराये में एक एक्टिवा वाहन लिये तथा दिनांक 01.07.21 को ही आरोपियान संजीव कुमार के निवासी सलासार ग्रीन सिटी में जाकर रेकी किये एवं संजीव कुमार के घर को चिन्हांकित कर लिये तथा दिनांक 02.07.21 को योजना के अनुसार लूट की घटना को अंजाम दिये एवं फरार हो गये। महिला आरोपी आयशा को ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया। घटना में संलिप्त आरोपी ईरशाद को भी पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से लूट की सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन, आई पेड जुमला कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं हेलमेट को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया

  • कार पर Covid -19 इमरजेंसी ड्यूटी का स्टीकर लगाकर घूमता था तस्कर….अपने मकान के सामने लगा रखा था होम्योपैथी डॉक्टर का बोर्ड…

    कार पर Covid -19 इमरजेंसी ड्यूटी का स्टीकर लगाकर घूमता था तस्कर….अपने मकान के सामने लगा रखा था होम्योपैथी डॉक्टर का बोर्ड…

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह बकायदा कोविड-19 में एक अस्पताल कर्मचारी के लिए ड्यूटी कर रहा था। वह कार भी उसी कर्मचारी की है। पुलिस ने उसके खंडहरनुमान मकान से करीब एक करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है। खास बात यह है कि उस मकान के बाहर भी होम्योपैथिक डॉक्टर का बोर्ड लगा था। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर स्विफ्ट कार में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने पीछा शुरू किया और देवरी खमरिया के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला कि कार चालक मोपका निवासी हरीश साहू गांजा तस्कर है। वह साल 2016 में भी पकड़ा जा चुका था। कार की तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन तस्करी से तार पुराने जुड़े होने के कारण पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

    सुबह मकान में छापा मारा तो मिला गांजे का भंडार


    पूछताछ के दौरान जानकारी सामने आने पर पुलिस ने शनिवार सुबह तखतपुर पॉलिटेक्लिक कॉलेज के पास ग्राम खपरी में एक खंडहरनुमान मकान पर छापा मारा। इस मकान से पुलिस को 24 बोरी और अलग-अलग बैग में 9 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। यह मकान आरोपी हरीश साहू का ही है। इसे उसने दो साल पहले खरीदा था। पुलिस का कहना है कि मकान में गांजा होने की सूचना मिली थी, लेकिन किसका था यह स्पष्ट नहीं था।

    सब्जी की पिकअप में ओडिशा से लाता था गांजा


    तखतपुर SDOP रश्मित कौर चावला ने बताया कि कार के आधार पर अस्पताल प्रबंधन और उसकी बहन से भी पूछताछ की जाएगी। अभी तक पता चला है कि वह ओडिशा से सब्जियों के साथ पिकअप में गांजा लेकर आता था। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र का सबसे बड़ा गांजा डीलर है। इस मकान में गांजा भरा है, इसकी जानकारी थी। यह भी आशंका थी कि मकान हरीश का ही है, लेकिन वह स्वीकार नहीं कर रहा था। फिर पूछताछ के दौरान स्वीकार कर लिया।

  • IAS अफसर से 35 लाख की ठगी, आरोपी ने बैंक कर्मी बनकर लगाया चूना….

    IAS अफसर से 35 लाख की ठगी, आरोपी ने बैंक कर्मी बनकर लगाया चूना….

    झारखंड। नागालैंड के एक आईएएस अधिकारी के बैंक एकाउंट से 35 लाख की ठगी मामले में आरोपी बलराम मंडल को जामताड़ा पुलिस ने देवघर जिला से गिरफ्तार किया है। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने आरोपी बलराम को करौं से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बलराम सिम का सप्लायर बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने बलराम को करौं थाना क्षेत्र अवस्थित उसके घर पर छापेमारी कर पकड़ा है। पुलिस की ओर से की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपी बलराम ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। पूछताछ के क्रम में ही उसने पूरी कहानी बतायी कि कैसे आईएएस अधिकारी से लाखों की ठगी कर ली। गिरफ्तार साइबर आरोपी बलराम मंडल ने आईएएस अधिकारी के बैंक खाते से 35 लाख रुपए निकाले हैं।

    बलराम मंडल ने बताया कि उसने पहले आईएएस अधिकारी को खाता अपडेट करने के नाम पर झांसे में ले लिया और उसी क्रम में एक-एक जानकारी लेते-लेते अकाउंट से बड़ी राशि निकाल ली। आईएएस अधिकारी के साथ हुई इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की नींद उड़ गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन के क्रम में आरोपी का मोबाइल लोकेशन झारखंड मिलने पर जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस को सक्रिय किया गया। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते से दोनों जिलों की साइबर पुलिस आरोपी के पीछे पड़ी थी। उसी क्रम में गुरुवार रात जामताड़ा साइबर पुलिस को सफलता हाथ लग गयी। जामताड़ा साइबर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज हरेंद्र राय ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम जामताड़ा जिले के करमाटांड़ व देवघर जिले के करौं सीमा से उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल व छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।

    पूछताछ में आरोपी बलराम ने पुलिस को बताया कि बैंक अधिकारी बनकर उसने आईएएस अधिकारी को फोन कर बताया कि वह मुंबई ब्रांच का वरीय बैंक अधिकारी है। उनका बैंक खाता अपडेट करना है, इसके लिए कुछ जानकारी दें, अन्यथा खाता बंद कर दिए जाने की भी बात बतायी। उसके बाद उसने आईएएस अधिकारी को एक लिंक भेजकर संबंधित जानकारी मांगी। आईएएस अधिकारी ने इसे सही मानकर भेजे गए लिंक के जरिए सारी जानकारी दे दी। उसके बाद बलराम व उसके सहयोगियों ने कई बार ट्रांजेक्शन कर 35 लाख रुपए उनके खाते से उड़ा लिए।

  • जज के बंगले में मिला भृत्य का शव, मृतक के भाई ने लगाया ये आरोप…

    जज के बंगले में मिला भृत्य का शव, मृतक के भाई ने लगाया ये आरोप…

    कोरिया। बैकुंठपुर जिला सत्र न्यायालय के जज के बंगले में भृत्य का शव मिला है. मृतक जिला सत्र न्यायालय में ही भृत्य था. इस मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    इस बारे में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उनका छोटा भाई महमूद आलम बैकुंठपुर न्यायालय में भृत्य का काम करता था. बीते 3 दिनों से वह जिला सत्र न्यायालय के बंगले में रह रहा था. उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग 9 बजे जज साहब के बंगले से ड्राइवर उनके घर आया और उसके बाद जब वह जज साहब के बंगले पहुंचा तो वहां देखा कि उनका भाई मृत पड़ा हुआ है।

    मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उसका भाई शोषण का शिकार हुआ है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
    इस बारे में नगर निरीक्षक बैकुंठपुर केके शुक्ला का कहना है कि कचहरी पारा निवासी महमूद आलम न्यायालय में भृत्य के पद पर कार्य करता था. जिसका शव जिला सत्र न्यायालय के जज के बंगले में बरामद हुआ है. मृत्यु का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वे कुछ बता पाएंगे।