HomeNEWSविजयादशमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर...पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे टाउन हॉल के...

विजयादशमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर…पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे टाउन हॉल के मैदान में प्रस्तुति



खरसिया। खरसिया नगर के ऐतिहासिक दशहरा मेला की तैयारी अपने चरम पर है, इस ऐतिहासिक पर्व को और खास बनाने के लिए विजयादशमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश सराफ सहित समिति के सभी सदस्य तन मन से लगे हुए हैं और क्षेत्र भर में प्रसिद्ध दशहरा मेले को भव्य रूप देने के लिए प्रयासरत हैं।



गौरतलब है कि नगर का दशहरा मेला क्षेत्र भर में मशहूर है, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन के इस पर्व को भव्य और उल्लास के साथ मनाने के लिए विजयादशमी महोत्सव समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष पद की कमान रुपेश सराफ को दी गयी है वहीं राजेश शर्मा, अजय गब्बर, विकास ज्योति, सुनील अग्रवाल, संतोष यादव, जगदीश मित्तल, प्रह्लाद बंसल, कैलाश शर्मा, मनीष अग्रवाल सहित अन्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति के सचिव की जिम्मेदारी उमाशंकर शर्मा को दी गयी है वहीं राधे राठौर, सौरभ अग्रवाल तथा अमित चंदवानी को सह सचिव बनाया गया है। साहिल शर्मा चीनू को समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया है वहीं राहुल अग्रवाल, विनोद सिदार तथा किशोर शर्मा को समिति का सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रूपेश सराफ के नेतृत्व में विजयादशमी महोत्सव समिति की पूरी टीम नगर के टाउन हॉल मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी में जोर शोर से लगी हुई है।



विजयादशमी समिति के अध्यक्ष रूपेश सराफ ने बताया कि इस वर्ष दशहरा के प्रसिद्ध मेले के लिए हर वर्ष की भांति मीना बाजार टाऊन हाल मैदान में लग चुका है, रावण दहन के दिन भगवान राम के द्वारा रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाएगा इसके बाद कर्मा नृत्य तथा छत्तीसगढ़ी नाईट का आयोजन किया गया है। समिति के उपाध्यक्ष सुनील पत्रकार ने बताया कि खरसिया का दशहरा मेला क्षेत्र भर में प्रसिद्ध है और आसपास के हजारों लोग इस मेले का आनंद लेने खरसिया आते है, दर्शकों के मनोरंजन के लिए इस बार रावण दहन के अगले दिन राम राज्य गद्दी के उपलक्ष्य में अनुज शर्मा नाईट का आयोजन समिति के द्वारा किया गया है जिसमे छत्तीसगढ़ी गायक, अभिनेता और विधायक अनुज शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्रवासियों को आकर्षक प्रस्तुति देंगे।

विशेष आतिशबाजी के साथ रावण के विशाल पुतले का 20 अक्टूबर की रात्रि 7 बजे किया जावेगा, विजयादशमी महोत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि रावण दहन तथा राम राज्य गद्दी के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों का आनद लेने के लिए खरसिया के टाउन हॉल मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस महापर्व में सम्मिलित होवें।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments