देश में पहले VVIP की हुई कोरोना से मौत, छत्तीसगढ़ के पूर्व चीफ जस्टिस, 2 अप्रैल को कराया गया था एम्स में भर्ती….

Written by

in

रायपुर। कोरोना से जुड़ी एक बेहद बुरी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एके त्रिपाठी की कोरोना के मौत हो गयी है। वो 63 साल के थे। अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में  उन्हें दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आईसीयू में  भर्ती किया गया था।एके त्रिपाठी को एम्स के ट्रामा सेंटर में रखा गया था. त्रिपाठी कोरोना के ऐसे पहले मरीज थे जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में किया जा रहा था।

अस्पताल में भर्ती के बाद से ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, हालांकि अस्पताल में कुछ दिन के लिए उनकी सेहत सुधरी भी थी, लेकिन उसके बाद अचानक से फिर उऩकी तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें ICU में ही रखा गया था। पिछले कई दिनों से वो वेंटिलेटर पर ही थे।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में उनके परिवार में उनकी बेटी और रसोईया को भी कोरोना संक्रमण हुआ था, लेकिन बाद में वो दोनों ठीक हो गये थे, लेकिन एके त्रिपाठी की सेहत बिगड़ती चली गयी। जस्टिस त्रिपाठी अभी लोकपाल के सदस्य थे।

न्यायमूर्ति त्रिपाठी पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे, जहां से स्थानांतरित होकर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे। बाद में उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के पद से त्यागपत्र देकर 23 मार्च 2019 को  लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में योगदान देना शुरू किया और अभी इसी पद पर कार्यरत थे।देश का यह पहला मामला है, जिसमें कोई पूर्व न्यायाधीश और इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts