HomeBIG NEWSजमीन विवाद में क्रेसर संचालक की निर्मम हत्या…..घटना के चंद घंटे बाद...

जमीन विवाद में क्रेसर संचालक की निर्मम हत्या…..घटना के चंद घंटे बाद आरोपी की गिरफ्तारी में मिली पुलिस को सफलता….



खरसिया । क्षेत्र के प्रसिद्द ठेकेदार एवं व्यवसायी राजेश अग्रवाल की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गयी, सुचना पर मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इस जघन्य हत्याकांड को लेकर नगर में आक्रोश का माहौल रहा और घटना के विरोध में शनिवार की शाम खरसिया नगर स्वस्फूर्त बंद रहा।

गौरतलब है की शनिवार की सुबह करीब 11:40 बजे थाना प्रभारी खरसिया सुम्मतराम साहू को सूचना मिली कि बानीपाथर क्रेशर संचालक राजेश अग्रवाल की क्षत-विक्षत लाश उसके क्रेसर खदान के पास पड़ी हुई है। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुये। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव पंचानामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया, जहां पीएम बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि राजेश अग्रवाल पिता रामलाल अग्रवाल उम्र 54 वर्ष निवासी बानीपाथर खरसिया प्रतिदिन की तरह आज सुबह क्रेसर खदान गया था, जहां उसकी किसी ने धारधार हथियार से हत्या कर दिया गया है। मृतक के वारिसान बताये कि इनकी खदान से लगी हुई धोबीलाल मवार निवासी बानीपाथर की जमीन है, धोबीलाल मवार कसर खदान से जमीन प्रभावित होने पर राजेश अग्रवाल से रंजिश रखता था। पुलिस टीम द्वारा संदेही धोबीलाल मवार की पतासाजी उसके घर, गांव में की गयी जो घर एवं गांव से नदारद था। पुलिस को राजेश अग्रवाल की हत्या में धोबीलाल मंझवार होने का संदेह पुख्ता हुआ जिसकी गिरफ्तारी के लिये थाना खरसिया, थाना भूपदेवपुर, की खरसिया, जोबी एवं छाल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थानाक्षेत्र की घेराबंदी कर पुलिस की टीमें सुरक्षा उपाए के साथ बानीपाथर जंगल में संदेही की पतासाजी किया गया जिसे रक्त रंजित कपड़ों के साथ जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा गया है।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की जप्ती की गई है। आरोपी धोबीलाल मवार पिता अंजोर मवार उम्र 39 साल निवासी बानीपाथर थाना खरसिया जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से राजेश अग्रवाल के सिर, चेहरे गला पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करना एवं गिरफ्तारी से बचने जंगल में छिपना कबूल किया गया है, जिसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी खरसिया के नेतृत्व में चंद घंटों में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी खरसिया, थाना प्रभारी भूपदेवपुर, चौकी प्रभारी खरसिया, थाना प्रभारी छाल एवं थाना खरसिया, छाल, भूपदेवपुर, चौकी खरसिया के स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments