झमाझम बारिश के साथ प्रदेश के इन-इन जिलों में येलो अलर्ट जारी…

झमाझम बारिश के साथ प्रदेश के इन-इन जिलों में येलो अलर्ट जारी…

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बीती शाम को राजधानी के कुछ हिस्सों समेत कई जिलों में हल्की बारिश। इससे पहले शहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ छग में आने वाले दो दिनों के भीतर ओलावृष्टि पड़ सकते हैं। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक़ प्रदेश में अगले 72 घंटे के लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।


प्रदेश के अलग-अलग जिलों सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर व महासमुंद और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका का पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, होते हुए मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 10 जनवरी को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है। अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की भी संभावना है।

Raipur News : Today And Tomorrow Will Heavy Rain In Chhattisgarh -  छत्तीसगढ़ में बना चक्रवात, प्रदेश के इन इलाकों में होगी भारी बारिश |  Patrika News

ओलावृष्टि गिरने की जताई जा रही आशंका

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। अरब सागर से आने वाली हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं का मिश्रण होने के कारण मध्य भारत में रहने के कारण एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओले गिरने की भी संभावना बन रही है। साथ ही 10 जनवरी यानी की आज बस्तर संभाग के उत्तरी क्षेत्र से लेकर सरगुजा संभाग तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बादल छाए रहने के कारण गिरावट की भी संभावना बनी हुई है।

शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रायपुर के लाभांडी का अधिकतम तापमान 28.5 दिन और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में बारिश के अलर्ट के चलते धान खरीदी पर भई रोक लगा दी गई है। 

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *