HomeNEWSबंसल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह सम्पन्न...

बंसल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह सम्पन्न…

खरसिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को बंसल पब्लिक स्कूल, खरसिया में वार्षिक समारोह “अभ्युदय” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कार एवं सांस्कृतिक विरासत का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर , पुलिस अधीक्षक, सक्ती जिला रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एल.एन. पटेल (खंड शिक्षा अधिकारी), श्री प्रभात पटेल (एसडीओपी), श्री विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती श्वेता अग्रवाल (निदेशक, मिनीमिरैकल प्ले स्कूल), श्री राजेश जांगड़े  (थाना प्रभारी), हेल्पिंग हैंड क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।



समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाट्य “ऑपरेशन सिंदूर” ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से देश की सुरक्षा, वीर सैनिकों के बलिदान एवं नारी सम्मान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा।

विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “बचपन प्ले” ने बाल मन की मासूमियत, संस्कार एवं सीख को जीवंत रूप में दर्शाया, जिसे देखकर अभिभावक भावुक हो उठे। वहीं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “मंजुलिका डांस” ने मंच पर अद्भुत ऊर्जा एवं कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालयिन परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments