HomeBIG NEWSठगों ने केजरीवाल की बेटी हर्षिता के अकाउंट से निकाले 34000 रुपये...

ठगों ने केजरीवाल की बेटी हर्षिता के अकाउंट से निकाले 34000 रुपये…

दिल्ली। ऑनलाइन की इस दुनिया में दिनों दिन साइबर क्राइम बढ़ते जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल से एक शख्स ने 34,000 रुपये की ठगी की है। हर्षिता केजरीवाल ने एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सोफा बेचने की सूचना दी थी और शख्स ने खुद को खरीदार बताकर उसके साथ ठगी की। पुलिस ने सोमवार को इस बारे की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में रविवार को पुलिस को सूचना मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उत्तरी जिले के सिविल लाइंस थाना में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने एक सोफा को बेचने के लिए सूचना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दी थी।

शख्स ने खरीदारी में रुचि दिखाते हुए हर्षिता केजरीवाल से संपर्क किया। अकाउंट सही होने के नाम पर पहले उसने हर्षिता के खाते में छोटी रकम ट्रांसफर की। इसके बाद शख्स ने उसे एक क्यूआर कोड भेजा और उसे स्कैन करने को कहा, जिससे बाकी रकम वो उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर सके। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर हर्षिता केजरीवाल के अकाउंट से 20,000 रुपए कट गए। इसके बाद जब हर्षिता ने शख्स से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि ये गलती से ऐसा हुआ है। फिर से ऐसी ही करने पर हर्षिता के अकाउंट से 14,000 रुपए कट गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर हमने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। जांच शुरू की गई है और हम आरोपी का पता लगा रहे हैं।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments