दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अमेरिका में तबाही मचा रहा है। विश्व की महाशक्ति कोरोना वायरस के सामने बेबस नजर आ रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के हालात देखकर चिंतिंत है, लेकिन वो कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने में नाकामियाब हो रहे हैं। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2000 हो गई।
न्यूयार्क में 731 लोगों की मौत
सिर्फ न्यूयार्क में ही 731 लोगों की जानें पिछले 24 घंटे में चली गई। यह एक दिन में अमेरिका के किसी राज्य में कोरोना से सबसे अधिक मौत है। न्यूयॉर्क में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 5489 लोगों की मौत हो गई है।पूरा विश्व इस बीमारी की चपेट में, लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात अमेरिका के हैं।
अमेरिकी में हालात बेकाबू: 24 घंटे में Corona से 2000 लोगों की मौत, दुनिया में 75 हजार से ज्यादा जिंदगी खत्म
