Homeधर्मश्याम मंदिर में हुआ भव्य चांदी के दरबार का लोकार्पण

श्याम मंदिर में हुआ भव्य चांदी के दरबार का लोकार्पण

श्याम पाठ कर लगाया गया बाबा को भोग


खरसिया। स्टेशन चौक स्थित श्याम बाबा मंदिर में नवनिर्मित भव्य चांदी के दरबार का लोकार्पण श्याम प्रेमी भक्तो के द्वारा एकादशी के दिन किया गया, उस दौरान बाबा श्याम का पूजन आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
खरसिया स्टेशन चौक श्याम बाबा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय गर्ग ने बताया की स्टेशन चौक स्थित श्याम बाबा के मंदिर में श्याम प्रेमी भक्तो के द्वारा मंदिर की सजावट कर के भव्य आकर्षक चांदी से सुसज्जित दरबार का विधि विधान के साथ श्याम बाबा के चरणों मे अर्पित किया गया। भक्तो ने श्याम पाठ का आयोजन कर अपने बाबा के प्रति आस्था जताकर बाबा का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। विजय गर्ग ने कहा की श्याम बाबा के मंदिर में सच्ची श्रद्धा भक्ति के कलयुग के महादानी बाबा श्याम के प्रति आस्था रखने वाले भक्तों को बाबा श्याम कभी निराश नही करते तथा उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments