HomeBIG NEWSकैसे चैन ने माफी मांगी थी जब उनका बेटा ड्रग्स के साथ...

कैसे चैन ने माफी मांगी थी जब उनका बेटा ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था…

इन दिनों बॉलीवुड के कथित ‘सुपरस्टार’ शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान काफी चर्चा में है। हो भी क्यों न, आखिर उनके कर्म ही ऐसे हैं। हाल ही में मुंबई के तट से कुछ दूरी पर एक क्रूज़ शिप पर पड़े NCB के छापे के दौरान ड्रग्स के साथ कई लोग हिरासत में लिए गए, जिसमें आर्यन खान भी शामिल था। अब आर्यन खान और शाहरुख के समर्थन में फिल्म उद्योग के कई हस्ती सामने आए हैं, परंतु कोई भी आर्यन द्वारा ड्रग्स के सेवन पर एक उंगली तक नहीं उठा रहा। क्या आप जानते हैं 7 साल पहले, एक और विश्व प्रसिद्ध हस्ती उसी स्थिति में थे जिस स्थिति में आज शाहरुख खान हैं? लेकिन शाहरुख से इतर उन्होंने अपने बेटे का बचाव करने के बजाए कानून को अपना काम करने दिया?

चैन ने पूरी दुनिया से मांगी थी माफी

दरअसल, हम प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ एवं हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन की बात कर रहे हैं। साल 2014 में उनके बेटे जेसी चैन को ड्रग्स सेवन के संबंध में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। चीनी पुलिस ने उन्हें बीजिंग में हिरासत में लिया था।
दैनिक जागरण के रिपोर्ट के अनुसार, “चीनी पुलिस ने पुष्टि की थी कि उन्हें जेसी चैन के घर में 3.5 औंस से अधिक मारिजुआना मिला है। प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के मामले में एक्टर के 32 वर्षीय बेटे का टेस्ट पॉजिटिव आया था। 23 वर्षीय ताइवानी फिल्म स्टार काई को और मिस्टर सॉन्ग के नाम से जाने जाने वाले एक तीसरे व्यक्ति के साथ उसका भंडाफोड़ किया गया था, जिस पर संपत्ति में उजागर दवाओं को सर्कुलेट करने का आरोप लगाया गया था”।

उस समय जैकी चैन स्वयं चीनी पुलिस के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल एंबेसडर थे और अपनी भूमिका के कारण वह विभिन्न नशीली दवाओं के विरोधी आंदोलनों का चेहरा भी रहे थे। तब वह अक्सर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन में बोलते थे लेकिन जब उनके बेटे के कृत्य सबके सामने आए, तो उन्होंने पूरी दुनिया से माफी मांगते हुए कहा, “मुझे बहुत शर्म आती है”। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं अपने बेटे की हरकत से बहुत नाराज हूं और मुझे शर्म आती है”।

जेसी चैन को हुई थी 6 महीनें की सजा

ड्रग मामले में उस समय जेसी चैन को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। उस अवधि के दौरान स्वयं जेसी चैन ने अदालत में अपनी गलती को स्वीकार किया और वादा किया कि जब वह अपनी सजा पूरी होने के बाद वापस आएगा, तो वह एक आदर्श व्यक्ति के रूप में एक उदाहरण स्थापित करेगा।

यूं तो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थक एक आदर्श उदाहरण तो नहीं माना जा सकता है, परंतु जिस फिल्म उद्योग में ड्रग्स पाए जाने के बावजूद ‘I_Stand_with_Rhea’ और ‘Release_Aryan_Khan’ जैसे निकृष्ट अभियान चलाए जाते हों, जिस फिल्म उद्योग में संजय दत्त जैसे व्यक्तियों के कृत्यों को उचित ठहराने के लिए लोगों ने बायोपिक तक बनाई हों, तो वहां पर आप शिष्टाचार और शुद्ध आचरण की आशा भी कैसे कर सकते हैं? लेकिन जैकी चैन का उदाहरण इतना बताने के लिए पर्याप्त है कि यदि आपने कोई भूल की है, तो उसे स्वीकारने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे। काश इतना समझने की ताकत हमारे बॉलीवुड स्टार्स में होती।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments