खरसिया। खरसिया नगर की ख्याति प्राप्त दशहरा मेला का सफल आयोजन विजयादशमी महोत्सव समिति के द्वारा संपन्न हुआ। रावण दहन का कार्यक्रम राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वहीं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी नाईट का भी सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय टाउन हाल मैदान में हजारों लोगो ने इस रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। विजयादशमी महोत्सव समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये नगरवासियों सहित क्षेत्रवासियों का एवं दशहरा मेले में सुव्यस्थित सुरक्षा व्यवस्था के लिये खरसिया पुलिस का आभार जताया।

विदित हो कि खरसिया का दशहरा मेला क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मेला है इस दौरान रावण दहन के कार्यक्रम, राम राजगद्दी का आयोजन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की अध्यक्षता सहित टाउन हाल मैदान में हजारों लोगो की उपस्थिति में भगवान रामचन्द्र के हाथों रावण दहन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रावण दहन के पश्चात विजयदशमी महोेत्सव समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो ने लुफ्त उठाया वहीं कार्यक्रम स्थल टाउन हाल मैदान में खरसिया पुलिस के जवानों की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम में कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नही हुई, जिसका आयोजन समिति ने खरसिया पुलिस का आभार माना वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये विजयदशमी महोत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

रावण दहन के अगले दिन टाऊन हाल मैदान में राम राजयगद्दी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भगवान राम का रूप धरे मास्टर तनिष्क की सीता माता, हनुमान सहित शोभायात्रा निकाली गयी जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जिसके बाद राजा राम का राज्याभिषेक कर उन्हें राजगद्दी पर आरूढ़ किया गया। राम राज्यगद्दी के बाद विजयादशमी महोत्सव समिति के द्वारा अनुज शर्मा नाईट का आयोजन भी किया गया था, जिसमे धरसींवा विधायक और छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार पद्म श्री अनुज शर्मा ने अपने मनमोहक छत्तीसगढ़ी गीतों से ऐसा समां बाँधा की हजारों दर्शकगण देर रात तक झूमने को मजबूर हो गए। विदित हो कि प्रतिवर्ष समिति के द्वारा राम राज्यगद्दी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसका नगरवासी और आसपास के क्षेत्रों से आये हजारों लोगों के द्वारा आनंद लिया जाता है। इस बार भी क्षेत्र के हजारों लोगों ने अनुज शर्मा नाईट का भरपूर आनंद लिया और समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाईयां दी।

प्रोत्साहन के लिए बांटे गए इनाम
क्षेत्र का प्रसिद्ध नवरात्रि पर्व खरसिया में मनाया जग है जहां अनेक पंडालों को मनमोहक ढंग से सजाकर माता की स्थापना कर उनका पूजन किया जाता है इस दौरान पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। विजयादशमी महोत्सव समिति के द्वारा इस बार पांडालों की साज सज्जा को प्रोत्साहित करने के लिए, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पुत्रीशाला रोड़ के पांडाल को प्रथम तथा श्री नव दुर्गा उत्सव समिति कन्या भवन के पास के पाण्डाल को बेहतरीन साज सज्जा और सजावट के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था रही चौकस
दशहरे और राम राज्यगद्दी का यह विराट कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो इसके लिये खरसिया पुलिस ने जोरदार तैयारियां कर रखी थी और कार्यक्रम स्थल में चारो तरफ बेरिकेटिंग कर कलाकारों एवं दर्शकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी गयी थी। पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था की वजह से दशहरे का यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ। खरसिया अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सतीश भार्गव के नेतृत्व में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव, चौंकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी सहित खरसिया पुलिस की पूरी टीम ने पूरे समय तक मेला प्रांगण में मोर्चा संभाले रखा जिससे मेले में आये दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा, और यह विशाल कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, वहीं सहायक यंत्री अशोक नायक के नेतृत्व में खरसिया विद्युत विभाग ने मोर्चा संभाला हुआ था उन्ही की मेहनत का परिणाम था कि नवरात्रि और दशहरा का यह पर्व नगरवासियों ने रौशनी और उल्लास के साथ मनाया, जिसके लिए विजयादशमी समिति के द्वारा पुलिस और विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया गया।

