खरसिया। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक, खरसिया ने क्षेत्र में अपनी बैंकिंग सेवाओं के 7 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर बैंक परिसर में वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक और ग्राहकों के बीच निरंतर बने विश्वास एवं बेहतर संबंधों को और मजबूत करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सतीश भार्गव शामिल हुए, उन्होंने केक काटकर बैंक की 7वीं वर्षगांठ मनाई तथा बैंक के ग्राहकों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर एसडीओपी सतीश भार्गव ने कहा कि बैंकिंग सेवाएं आज आम नागरिकों, व्यापारियों और किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। क्षेत्र में बैंक द्वारा निरंतर बेहतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक की विभिन्न सुविधाओं, जैसे लोन, गोल्ड लोन, होम लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से जुड़े विश्वास को आगे भी बनाए रखने तथा अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की बात कही।
ग्राहकों को मिलती हैं कई सुविधाएं
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा ग्राहकों को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक लोन, गोल्ड लोन, होम लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तथा अन्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।
वर्षगांठ समारोह के दौरान बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले सात वर्षों की यह यात्रा ग्राहकों के निरंतर विश्वास और सहयोग से संभव हुई है। बैंक भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान खरसिया प्रेस क्लब के सचिव सुनील अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बैंक कर्मचारी सहित बैंक में सम्माननीय ग्राहकों सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
