HomeBIG NEWSमितानिन और हितग्राहियों द्वारा नसबन्दी नही होने पर कलेक्टर बंगले में रात...

मितानिन और हितग्राहियों द्वारा नसबन्दी नही होने पर कलेक्टर बंगले में रात को किया गया हंगामा,मामला दर्ज….

जशपुर। बीते मंगलवार की रात को महिलाओं और मितानिनों के द्वारा कलेक्टर बंगले पर जाकर हो हल्ला और हंगामा करना काफी महंगा पड़ा। जशपुर प्रशासन द्वारा इन महिलाओं के विरुद्ध जशपुर सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया गया है । जशपुर तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ने बताया कि मंगलवार की रात को प्रशासन के द्वारा बार बार मना करने और समझाने के बावजूद इनके द्वारा covid के नियमो का उल्लंघन करते हुए एक साथ जमा होकर हंगामा किया जाता रहा इसलिए उनके विरुद्ध कोतवाली थाने में उनके द्वारा लगभग 40 लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है।
हांलाकि इनके विरुद्ध धाराएं क्या लगाई गई हैं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है ।सिटी कोतवाली प्रभारी से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन फोन नहीं लगने के कारण यह पता नहीं चल पाया है कि धाराएं क्या दर्ज हई हैं।
यह बता दें कि बीते मंगलवार को जिले के पत्थल गाँव क्षेत्र से नसबन्दी हेतु महिलाओं को सुबह सुबह ही जिला अस्पताल बुला लिया गया था लेकिन 8 बजे रात तक जब कोई भी डॉक्टर नसबन्दी के लिए नहीं पहुँचा तो मितानिन और नसबन्दी कराने आयी महिलाओं का गुस्सा सातवे आसमान पर जा पहुंचा ऊपर से उन्हें रात में यह बोला गया कि मंगलवार को होने वाली नसबन्दी शिविर को रद्द कर दिया गया है ।यह सुनते ही सभी बौखला गए और पूरी भीड़ कलेक्टर बंगले के पास जमा हो कर हंगामा करने लगी।बाद में स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ पी सुथार ने भी विभाग की गलती मानते हुए इनके गुस्से को जायज बताया था ।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments