HomeNEWSशिक्षिका के घर से जाने के आधे घंटे बाद नाबालिग ने कर...

शिक्षिका के घर से जाने के आधे घंटे बाद नाबालिग ने कर ली आत्महत्या… अश्लील चैट हुए वायरल, टीचर और छात्र की लव “केमिस्ट्री”!

बिलासपुर। जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक छात्र ने अपनी टीचर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। छात्र के मुताबिक उसकी केमिस्ट्री टीचर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।
मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है। जहां एक स्कूल में केमिस्ट्री पढ़ाने वाली टीचर और स्टूडेंट का अफेयर चल रहा था। इसी स्कूल से टीचर और छात्र का पवित्र बंधन धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।

नाबालिक छात्र ने अपनी टीचर का मोबाइल अपने घर ले जाकर उसमें ऐसे सॉफ्टवेयर अपलोड कर दिए थे, जिससे टीचर के मोबाइल की सारी एक्टिवीटी से वो अपडेट रहता था। टीचर के वाट्सअप,  फेसबुक और यहां तक की मोबाइल का कैमरा भी उसने हैक कर लिया था। दोनों के बीच हुई अश्लील चैटिंग भी वायरल हो गई।
कुछ दिनों बाद टीचर को ये अहसास हुआ कि उसका मोबाइल हैक है तो वो छात्र के घर 18 मार्च को गई और फिर टीचर के घर से निकलने के आधे घंटे बाद ही छात्र ने सुसाइड कर लिया।
इस घटना की सूचना तोरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची। मामले में मृतक का सोशल वेब साइट से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें छात्र ने महिला शिक्षिका पर शारिरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
वहीं पूछताछ में यह भी सामने आया है कि छात्र ने अपने सभी दोस्तों को कोडिंग कर शेड्यूल मैसेज भेज थे। इसी मैसेज से खुलासा हुआ है कि टीचर और छात्र के बीच अश्लील चैटिंग हुए और आरोपी केमेस्ट्री टीचर सेक्सूअल संबंध के लिए भी उकसाती थी। जानकारी में यह भी बताया गया है कि टीचर ने छात्र के प्राइवेट पार्ट को काटने की भी कोशिश की।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments