HomeBIG NEWSअश्लील वीडियो मामले में पहले से ही जेल में रह रही गहना...

अश्लील वीडियो मामले में पहले से ही जेल में रह रही गहना वशिष्ठ पर गैंगरेप कराने का मामला दर्ज… हैं जेल मे, मॉडल को तीन-तीन मर्दों के साथ गंदा काम करवाने का आरोप….

मुंबई। एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लग रहे हैं। हाल ही में अदाकारा को पोर्न वीडियोज अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अदाकारा पर करीब 87 अश्वील वीडियोज को शूट करने और उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया था। अब गहना वशिष्ठ पर एक और संगीन आरोप लगा है।

सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो गहना वशिष्ठ पर गैंगरेप करवाने का आरोप है। जिसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। ये चौंकाने वाली जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है। रिपोर्ट की मानें तो अदाकारा के साथ-साथ 3 और लोगों पर महिलाओं की शीलता भंग करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में आईपीसी की धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

खबर के मुताबिक एक 24 वर्षीय मॉडल ने अदाकारा पर गंभीर आरोप लगाया कि एक वीडियो शूट के दौरान उनके साथ जबरन 3 पुरुषों से अश्लीलता करवाई गई। हालांकि गहना वशिष्ठ के वकील ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि अदाकारा ने महज ये वीडियो शूट किया था।

बता दें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का जन्म छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में 16 जून 1988 में हुआ है। उनका असली नाम वंदना तिवारी है। बताया गया कि गहना को शुरू से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था।

उन्होंने 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया था। गहना वशिष्ठ ने कई विज्ञापन फ़िल्मों के लिए मॉडलिंग की है। उन्होंने कई हिंदी और तेलुगु फ़िल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

हाल ही में गहना वशिष्ठ तब सुर्खियों में आईं, जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी कमर के नीचे तिरंगा लपेटे हुए नजर आयी और वह बहुत इरॉटिक अंदाज में पोज दे रही थीं। ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई थी।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments