सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार….

सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने सोशल मीडिया फ्लेटफार्म पर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था. एक मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके और दूसरा मामला मौदहापारा थाना इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक साल 2020 में सोशल मीडिया पर आरोपी संतोष कुमार यादव निवासी जोरा ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड अपलोड किया था. जिसकी शिकायत मिलने के बाद से उसे ट्रेस किया जा रहा था. आज उसे गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया है।

मप्र से गिरफ्तार हुआ आरोपी

इसके अलावा रायपुर के थाना मौदहपारा क्षेत्र में रहते हुए मप्र के भिण्ड निवासी आरोपी जगन्नाथ सुमन (35 वर्ष) ने मोबाइल फोन से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया था. जिस पर जगन्नाथ के खिलाफ मौदहापारा थाने में आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही थी. जिसके बाद उसे भिंड से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से मोबाइल फोन को जब्त किया गया है।

इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्न अपलोड करने की जानकारी एनसीआरबी (राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो) के जरिए पुलिस को मिलती है. इससे पहले भी राजधानी रायपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

चाइल्ड पोर्न क्लिप सर्च करना भी अपराध

इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्च करना या इससे संबंधित कोई भी वीडियो शेयर करना अपराध है. ऐसे मामलों में आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है. इसमें 5 साल की सजा हो सकती है. अधिकारियों के मुताबिक ‘नेशनल क्राइम फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन’ इस पर नजर रखती है।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *