HomeNEWSस्वतंत्रता समारोह में पत्रकारो को बुलाकर पत्रकार दीर्घा से बाहर निकाला,बोला गया-उठिए,उपर...

स्वतंत्रता समारोह में पत्रकारो को बुलाकर पत्रकार दीर्घा से बाहर निकाला,बोला गया-उठिए,उपर से आदेश है…

जशपुर। जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुर्सी के लिए पत्रकारो और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच जमकर कहा सुनी हो गयी ।कहासुनी इतना बढ़ गया कि पत्रकारों को आखिरकार समारोह छोड़कर वापस घर जाना पड़ा।
कहा जा रहा है कि सुबह सुबह जब समारोह चल ही रहा था उसी दौरान पत्रकार दीर्घा में बैठे पत्रकारो को दीर्घा से उठकर दूसरी जगह बैठने को कहा जाने लगा।

पत्रकारो ने जब कारण पूछा तो बताया गया कि इस दीर्घा में शहीद परिवार के परिजन बैठेंगे। पत्रकारो का कहना था कि इस समारोह के लिए जारी प्रोटोकाल में शहीद परिवारों के सम्मान का कहीं उल्लेख नहीं है ।इसी बीच सीनियर पत्रकार भी पत्रकार दीर्घा में पहुँच गए लेकिन उन्हें भी दीर्घा में बैठने से मना कर दिया गया ।पत्रकारो ने बताया कि 3-4शहीद परिवार के परिजन आये थे जबकि पत्रकार दीर्घा में 25 से30 कुर्सियां थीं लेकिन फिर भी पूरे पत्रकार दीर्घा को ऊपर का आदेश है बोलकर एक आरक्षक ने किसी पत्रकार को बैठने की बात तो दूर दीर्घा के अंदर नहीं घुसने दिया गया।

आखिर में सभी पत्रकार वहां से चल दिये। पत्रकारो का कहना है कि उन्हें निमंत्रण कार्ड और बाकायदे पास देकर बुलाया गया था वे तभी गए थे लेकिन उन्हें पत्रकार दीर्घा से बाहर निकालकर अपमानित किया गया है।


बताया जा रहा कि समारोह से बाहर जाते पत्रकारों को बाद में अधिकारियों ने वापस बुलाने की भी कोशिश की लेकिन अधिकारियो की कोशिश नाकाम रही ,वहाँ एक भी पत्रकार नहीं रुके और चलते बने ।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments