HomeBIG NEWSडीजीपी अवस्थी ने पुलिसकर्मियों से बात करने जारी किया व्हाट्सएप नम्बर, 19 अगस्त...

डीजीपी अवस्थी ने पुलिसकर्मियों से बात करने जारी किया व्हाट्सएप नम्बर, 19 अगस्त को वीडियो कॉल के जरिए करेंगे बात, सैंकड़ों की संख्या में आये आवेदन….

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पुलिस जवानों में तनाव कम करने लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्पंदन कार्यक्रम के तहत डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिसकर्मियों के लिए वीडियो कॉल के जरिये बात रखने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत डीजीपी आगामी बुधवार 19 अगस्त को वीडियो कॉल के जरिये पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी बात सुनेंगे।

उल्लेखनीय है कि पुलिसकर्मियों के लिए एक व्हाट्सएप नम्बर जारी किया गया है। जिस पर वे अपनी बात रख रहे हैं। विगत दो दिन में ही सैंकड़ो पुलिसकर्मी और उनके परिजन व्हाट्सएप कर अपनी बात रख चुके हैं। डीजीपी अवस्थी इन सभी से 19 अगस्त को वीडियो कॉल के जरिये उनकी बात सुनेंगे। बहुत से नागरिकों द्वारा अनुरोध किया गया है कि उन्हें भी अपनी बात रखने के लिए इसी तरह का व्हाट्सएप नम्बर जारी किया जाए। इसके लिए डीजीपी अवस्थी ने घोषणा की है कि सितम्बर माह से नागरिकों के लिए भी व्हाट्सएप नम्बर पर अपनी बात रखने की सुविधा शुरू की जाएगी। जिसके तहत डीजीपी वीडियो कॉल के जरिये नागरिकों से रूबरू होंगे।

उल्लेखनीय है कि पुलिसकर्मी और उनके परिजनों को अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस मुख्यालय तक नहीं जाना पड़े, इसलिए ये सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से शुरू किया गया है। इस सुविधा के जरिए एएसपी से लेकर सिपाही, कार्यालयीन स्टॉफ एवं सीएएफ के जवान अपनी बात पुलिस महानिदेशक तक पहुंचा सकेंगे। वे अपनी समस्याओं से संबंधित जानकारी मोबाईल नंबर 9479194990 पर वाट्सअप कर सकते हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते बहुत से पुलिसकर्मी और उनके परिजन अपनी समस्याएं लेकर पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। समस्याओं का निराकरण हो सके इसलिए उक्त निर्णय पुलिस महानिदेशक द्वारा लिया गया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments