HomeBIG NEWSगुस्साई भीड़ ने हत्या के आरोपी का घर फूंका, समझाइश देने आए...

गुस्साई भीड़ ने हत्या के आरोपी का घर फूंका, समझाइश देने आए एसडीएम को पीटा….

सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और पुत्री आलिया की नृशंस हत्या की घटना से नागरिकों में भारी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही सूरजपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली के बाहर धरना दे दिया है। नागरिकों ने नगर बंद का आह्वान किया जिसका स्वस्फूर्त समर्थन मिल रहा है। इसी बीच गुस्साई भीड़ ने हत्या के आरोपी कुलदीप साहू के घर को फूंक दिया है। बहरहाल शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

जिला बदर आरोपी है कुलदीप साहू
रविवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू की एक आरक्षक से विवाद हुआ था। कुलदीप ने आरक्षक पर खौलता तेल डालकर फरार हो गया था। उसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी। फरार कुलदीप को पुलिस पेट्रोलिंग खोज रही थी। पेट्रोलिंग टीम में तालिफ शेख आरक्षक भी था। जिसके घर पहुंच कर हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

सिंहदेव की नाराजगी आई सामने,सरकार पर उठाए सवाल
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि क्यों पुलिस प्रशासन को इतना कमजोर कर दिया गया है। ऐसी कमजोरी इसके पहले कभी देखी नहीं। पुलिस का परिवार ही असुरक्षित है। राज्य में लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि आमजन अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।इसके बाद भी राज्य सरकार की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कब तक ऐसी बर्बरता और अराजकता को जनता सहन करती रहेगी।

एसडीएम जगन्नाथ वर्मा की पब्लिक ने कर दी पिटाई
एसडीएम वर्मा आरोपी के घर जलाने वाली भीड़ को समझाइश देने गए थे। नाराज व गुस्साई भीड़ ने उन्हें ही पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचा कर भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकाला।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments