HomeBIG NEWS42 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद; रायगढ़ के 2 वार्ड...

42 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद; रायगढ़ के 2 वार्ड के लिए भी डाले गए वोट…

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गए। रायगढ़ के सारंगढ़ नगर पालिका में भी वोटर्स ने वोट डाला। इसके साथ ही सांरगढ़ के 42 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट पेपर में कैद हो गई। यहां अब तक आई जानकारी के मुताबिक 79.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
रायगढ़ नगर निगम के 02 वार्डों के लिए भी वोट डाले गए हैं। रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 09 के लिए 63.52% और वार्ड क्रमांक 25 में 54.16% मतदान हुआ। वोट करने लोग सुबह से यहां के मतदान केंद्रों में पहुंच गए थे। ये दोनों सीट बीजेपी और कांग्रेस पार्षद के निधन के बाद खाली हुई थी।

सारंगढ़ के 15 वार्डों के लिए कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा जेसीसीजे और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे थे। बीजेपी कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस नगर पालिका में बीजेपी-कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला था। इससे पहले भी इस नगर पालिका में बीजेपी का ही कब्जा था।

सुबह 8 बजे से ही शहर के अलग अलग 24 मतदान केंद्रों में वोटर्स वोट डालने पहुंचे थे। कुछ मतदान केंद्रों में अच्छी भीड़ भी देखने को मिली। सारंगढ़ नगर पालिका में कुल मतदाता की संख्या 19,789 है।अब 23 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments