HomeBIG NEWSगर्मी में 'लू' से उत्पन्न स्थिति से निपटने हेतु तहसील स्तर पर...

गर्मी में ‘लू’ से उत्पन्न स्थिति से निपटने हेतु तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापितसंयुक्त कलेक्टर श्री सुमित अग्रवाल नोडल अधिकारी नियुक्त…


रायगढ़। माह मार्च से जून 2021 के दौरान भीषण गर्मी ‘लू’ से उत्पन्न स्थिति से निपटने हेतु तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर तहसीलवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा आपदा शाखा के प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ श्री सुमित अग्रवाल को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नियंत्रण कक्ष कंट्रोल रूम में रायगढ़ तहसील में नायब तहसीलदार रायगढ़ श्री विक्रांत सिंह राठौर, पुसौर तहसील में नायब तहसीलदार श्री प्रकाश पटेल, बरमकेला में प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेमा किस्पोट्टा, सारंगढ़ में नायब तहसीलदार सुश्री रॉकी एक्का, खरसिया में नायब तहसीलदार श्री अरपन कुर्रे, घरघोड़ा में नायब तहसीलदार श्री हितेश कुमार साहू, तमनार में नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल, लैलूंगा में नायब तहसीलदार श्री लीलाधर चन्द्रा एवं तहसील धरमजयगढ़ में प्रभारी तहसीलदार श्री उमेश्वर बाज को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments