HomeNEWSस्वास्थ्य मंत्री को अधिकारियों ने बताई दुविधा,भ्रम और भय की वजह से...

स्वास्थ्य मंत्री को अधिकारियों ने बताई दुविधा,भ्रम और भय की वजह से धीमी पड़ी कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की गति धीमी पड़ गई है. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी डर और असमंजस की वज़ह से वैक्सीनेशन में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिसका नतीजा है छत्तीसगढ़ लगातार लक्ष्य से पिछड़ रहा है।

आंकड़ों की बात करें तो वैक्सीनेशन अभियान को शुरू हुए 33 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रदेश के करीबन 58000 स्वास्थ्य कर्मियों ने अब तक सुरक्षा का पहला टीका नहीं लगवाया है, वहीं दूसरे डोज़ के लिए पंजीकृत 47134 स्वास्थ्य कर्मियों में से 14227 कर्मियों को ही दूसरा डोज़ लग पाया है. दूसरे चरण के लिए 2,12,880 फ्रंटलाइन वर्करों का वैक्सीनेशन होना है, जिसमें से 89,634 लोगों को ही टीका लग पाया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मानते हैं कि अधिकारी वैक्सीन को लेकर डरे हुए हैं और उन्होंने अपनी दुविधा उनसे जाहिर की है. वे कहते हैं कि जिन कंधों पर वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी है, वही भ्रम की स्थिति में है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments