HomeBIG NEWSपेट्रोल हुआ 100 के पार, जानिए भारत के पड़ोसी देशों के भाव...

पेट्रोल हुआ 100 के पार, जानिए भारत के पड़ोसी देशों के भाव…

दिल्ली। देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें पहले से महंगाई से त्रस्त आम जनता की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल की कीमत आज देश में कई स्थानों पर 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज पेट्रोल 100.07 रुपये पर मिल रहा है।

वहीं कई पड़ोसी देशों में कीमतें भारत के मुकाबले काफी कम है। सबसे बड़े प्रतिद्वंदी और पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल भारत की अपेक्षा लगभग आधी कीमत में बिक रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल 51.14 रुपए प्रति लीटर, भूटान में 49.56 रुपए प्रति लीटर, श्रीलंका में 60.26 रुपए प्रति लीटर, नेपाल में 68.98 रुपए प्रति लीटर, बांग्लादेश में 76.41 रुपए प्रति लीटर और चीन में 74.74 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ज्यादा होने के पीछे एक्साइज ड्यूटी, सेस, राज्य सरकारों द्वारा लगाया गया वैट, डीलर की कमीशन शामिल है। जिसकी वजह से देश में पेट्रोल की कीमते आसमान छूते जा रही है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments