HomeBIG NEWSअब बढ़ेगे सब्जी, फल समेत इन चीजों के दाम, जानिए इसकी वजह...

अब बढ़ेगे सब्जी, फल समेत इन चीजों के दाम, जानिए इसकी वजह ?

रायपुर। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है, लेकिन क्या आपको पता है कि इनके बढ़ते दामों की वजह से छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्ट के जरिए आयात निर्यात किए जाने वाली सामग्रियों के दाम भी बढ़ेंगे।

दरअसल ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोटर्स को भी ट्रांसपोर्ट किराया बढ़ाना होगा. ट्रांसपोटर्स का कहना है कि यदि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो हमें भी ट्रांसपोर्ट किराया बढ़ाना होगा. महंगे ट्रांसपोर्ट किराए से होकर जो भी खाद्य समाग्री या अन्य चीजे छत्तीसगढ़ या देश के अन्य राज्यों से होकर गुजरेगी तो दाम बढ़ना तो स्वभाविक है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और कांग्रेसी नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद देश में महंगाई बढ़ी है. ट्रांसपोर्टेशन के दाम बढ़े हैं. हर बार पेट्रोल-डीजल के दाम तब बढ़ते थे, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत बढ़ती थी, लेकिन देश में पेट्रोल डीजल के दाम केंद्र सरकार की नीति की वजह से बढ़ी है. पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को 8 गुना बढ़ा दिया है. केंद्र सरकार को चाहिए कि वे एक्साइज ड्यूटी को कम करें जिसे अप्रैल में बढ़ा दिया गया था. मोदी सरकार अपना खजाना भरने के लिए जनता की जेब पर डाका डाल रही है।

ट्रांसपोर्टर क्षमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से गाड़ी के किराए पर भी प्रभाव पड़ता है. यदि ट्रांसपोर्टर्स किराया नहीं बढ़ाएंगे, तो हमें नुकसान होगा. ट्रांसपोर्टरों के साथ अन्याय हो रहा है. दाम बढ़ना स्वाभाविक है. जितने भी समान वे ट्रक के माध्यम से ही ट्रांसपोर्ट किए जाएंगे।

आने वाले दिनों में और भी बढ़ेंगे सब्जियों के दाम

बढ़ते दामों को लेकर सब्जी मंडी अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े है तो ट्रांसपोर्ट शुल्क भी बढ़ेगा. इस वजह से सब्जियां महंगी हो रही है. दूसरी बड़ी वजह है मौसम खराब होना. जिस वजह से काफी सब्जियां खराब हुई है इसलिए सब्जियां आने वाले दिनों में और भी महंगी होगी।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments