HomeNEWS5 अप्रैल से खुल सकती है शराब दुकानें, सुबह 9 बजे से...

5 अप्रैल से खुल सकती है शराब दुकानें, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे काउंटर

पिछले दो हफ्ते से लॉक डाउन के दौरान बंद पड़ी शराब दुकानों को अब खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। लॉक डाउन के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध के कारण कई जगहों से अवैध शराब पीने के कारण लोगों की मौत, शराब न मिलने से आत्महत्या का प्रयास करने सहित शराब दुकानों से चोरी की खबरें मिलने के बाद राज्य शासन ने शराब दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। सूत्रों से पता चला है कि 5 अप्रैल से शराब दुकानें खुलेंगी। इसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति शराब दुकानों के संचालन के लिए जरूरी दिशा निर्देश तय करेगी। सीएसएमसीएल के उपमहाप्रबंधक अनिमेष नेताम को समिति का अध्यक्ष बनाया है। एनआईसी के तकनीकी निर्देशक शिशिर रायजादा, सीएसएमसीएल के वित्तीय सलाहकार श्रीनिवास मुदलियार और सीएसएमएल दुर्ग के उपमहाप्रबंधक अरविंद पाटले को सदस्य नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कई स्थानों पर मदिरा प्रेमियों ने शराब न मिलने के कारण आत्महत्या का प्रयास किया। कई मदिरा दुकानों से मदिरा प्रेमियों ने शराब चोरी की घटनाओं का पता चला। कुछ स्थानों पर अवैध शराब पीने से लोगों की मौत की खबर भी मिली है। लगातार ऐसे समाचार मिलने के बाद सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में जानमाल की संभावनाओं को रोकने शराब दुकानें खोलने की कार्यवाही की जा रही है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments