HomeNEWSकोरबा के कोरोना पॉजिटिव युवक के पिता पर आइसोलेशन गाइडलाइन का उल्लंघन...

कोरबा के कोरोना पॉजिटिव युवक के पिता पर आइसोलेशन गाइडलाइन का उल्लंघन करने आरोप,बनाया गया सह अभियुक्त

कोरबा।  कोरबा में कोरोना पॉजेटिव मरीज पर FIR के 72 घंटे बाद अब उसके पिता को सह आरोपी बनाया गया है। पिता पर आरोप है कि उसने अपने बेटे का गुनाह सिर्फ छुपाया, बल्कि उसने अपने बेटे को वो छूट भी दी, जिसकी वजह से कई अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल आरोपी मरीज रायपुर के एम्स में भर्ती है।

युवक 18 मार्च को लंदन से कोरबा लौटा था और अपने विदेश से लौटने की बात जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से छुपायी थी। कमाल की बात तो ये रही कि युवक ने इस दौरान आइसोलेशन के गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा दी और बेरोक-टोक इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान उसके कमरे में नौकरों की भी आवाजाही बनी रही तो वो पिता के दफ्तर में जाकर मीटिंग भी करने लगा।

इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने लोगों ने पूछताछ की तो उसके पिता की भी बड़ी लापरवाही सामने आयी, जिसके बाद उसके पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले आरोपी युवक के खिलाफ पहले से ही 188, 269, 270, 271 की धारा पर मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि लंदन में पढ़ने वाला ये छात्र 18 मार्च को कोरबा लौटा था, एयरपोर्ट पर युवक ने खुद के लंदन से लौटने की जानकारी देने के बजाय मुंबई से आने की बात कही। जिसके बाद उन्हें नियम के मुताबिक आइसोलेट नहीं किया जा सका।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments