HomeBIG NEWSछत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के...

छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सोनमणि बोरा नोडल अधिकारी नियुक्त

केंद्र – राज्य सरकारों से आवश्यक समन्वय और फंसे श्रमिकों की समस्याओं, ठहरने, भोजन आदि व्यवस्था के राज्य सरकार ने बनाया नोडल अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन से प्रभावित संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.

सोनमणि बोरा को लाॅक डाउन के दौरान ’छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यो में फंसे श्रमिकों की समस्याओं, ठहरने, भोजन आदि व्यवस्था, केंद्र-राज्य सरकारों से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है. इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यंहा मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के आदेश जारी कर दिया है.

सोनमणि बोरा का मोबाइल नम्बर 7587821800 है. श्रम विभाग द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 0771-2443809, 9109849992, 7587822800 पर संपर्क किया जा सकता है.

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments