HomeBIG NEWSमारवाड़ी समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ अग्रवाल...

मारवाड़ी समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ अग्रवाल युवा समिति ने खरसिया चौकी में कीशिकायत……….

खरसिया। विगत दिनों मारवाड़ी समाज के खिलाफ एक सार्वजनिक संस्था के आयोजन में अशोभनीय टिप्पणी करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की शिकायत करते हुए संभागीय अग्रवाल युवा समिति के अध्यक्ष महेश मित्तल ने थाना खरसिया के अंतर्गत चौकी प्रभारी खरसिया को करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, चौकी प्रभारी को दिए अपने ज्ञापन में महेश मित्तल ने बताया है कि विगत दिनों मारवाड़ी समाज के खिलाफ खुले मंच से कुछ तत्वों द्वारा अशोभनीय टिप्पणी की गई,जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई है तो वहीं पूर्व में भी ऐसे लोगों के खिलाफ समाजिक टिप्पणियां करते हुए शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को बाधित करने का कार्य किया जा रहा है, ऐसी टिप्पणियों से एक दूसरे के साथ भाईचारा से रह रहे लोगों में वैमनस्य का भाव उत्पन्न हो रहा है, इन सब बातों को देखते हुए तत्काल ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों सार्वजनिक खुले मंच से कुछ लोगों द्वारा मारवाड़ी समाज पर अशोभनीय टिप्पणियां की जा रही थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ एवं मारवाड़ी समाज ने भी ऐसी घटनाओं पर घोर निंदा करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही, तथा पूरे मारवाड़ी समाज में जगह-जगह लोगों में नाराजगी देखी गई तथा लोगों ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग सामाजिक वातावरण को बाधित करते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं तथा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए एवं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस वीडियो को देखने के बाद नगर के अधिवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने भी पुलिस को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है।

मामले की जांच की जा रही है इस मामले में साइबर सेल की मदद भी ली जाएगी, जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि उक्त वायरल वीडियो रायगढ़ का है इसलिए मामले को अग्रिम कार्यवाही के लिये रायगढ़ के चक्रधरनगर थाने में भेज दिया गया है।

नंद किशोर गौतम
चौंकी प्रभारी खरसिया

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments