Homeराजनीतीआम से लेकर खास सभी पहुंचे वोट डालने…शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न

आम से लेकर खास सभी पहुंचे वोट डालने…शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न

खरसिया। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के लिए शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका था। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। प्रदेश के 10 नगर निगमों, 38 नगर पालिकाओं और 103 नगर पंचायतों के 2840 वार्डों में पार्षद के लिए चुनाव आज संपन्न हुए हैं।

वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी लाइन में लग कर मतदान किया गया। कुछ एक मतदान केंद्रों में विवाद की स्थिति भी निर्मित होने की खबर आई परन्तु विवाद की स्थितियों से निपटने प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी।

मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक वोट डाला। मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोग अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। और ज्यादातर लोगों के द्वारा अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर डाली गयीं।

बुजुर्गों में भी दिखा मतदान के लिए उत्साह

खरसिया नगर क्षेत्र की 88 वर्षीय मतदाता श्रीमती नान्ही देवी सपोसवाल ने मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया।

देखिए मतदान की कुछ झलकियां….

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments