Homeराष्ट्रीयसाल की शुरुवात में पीएम के खिलाफ पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों...

साल की शुरुवात में पीएम के खिलाफ पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों को राहत

सभी के खिलाफ दर्ज राजद्रोह (Sedition) का मामला बंद करने का पुलिस ने दिया आदेश

मुजफ्फरपुर. ‘मॉब लिंचिंग’ (Mob Lynching) के खिलाफ साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों (49 Personalities) के खिलाफ दर्ज राजद्रोह (Sedition) का मामला बंद करने का पुलिस ने बुधवार को आदेश दिया. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि मामला बंद करने का उन्होंने आदेश दिया है क्योंकि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप ‘शरारतपूर्ण’ हैं और उनमें कोई ठोस आधार नहीं है. गौरतलब है कि स्थानीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा की एक याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पिछले हफ्ते सदर पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

शिकायतकर्ता वकील के खिलाफ दायर होगा मुकदमा

एडीजी हेडक्वार्टर जीतेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता, सबूत उपलब्ध करा पाने में नाकाम रहा है। यहां तक कि वो वह पत्र भी नहीं दिखा सका जिसके आधार पर उसने केस किया था। इसके साथ यह भी पाया गया कि इस याचिका को दायर करने के पीछे उद्देश्य ठीक नहीं थे. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 182 और 211 के तहत मुकदमा दायर किया जाएगा।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments