HomeNEWSखरसिया में सियाराम ऑटो मॉल का भव्य शुभारंभ,एक ही छत के नीचे...

खरसिया में सियाराम ऑटो मॉल का भव्य शुभारंभ,
एक ही छत के नीचे मिलेंगी विभिन्न कंपनियों की नई पुरानी बाइक..
ग्राहकों के लिए चार आकर्षक उपहारों के साथ विशेष दीपावली ऑफर…



खरसिया। नगर के मदनपुर क्षेत्र के दोपहिया वाहन बाजार में एक नई सुविधा जुड़ गई है। मदनपुर में बिजली ऑफिस के पास नवनिर्मित ‘सियाराम ऑटो मॉल’ का शुभारंभ गुरुवार, 5 नवंबर को विधिवत रूप से किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भव्य प्रतिष्ठान में ग्राहकों को विभिन्न कंपनियों की दोपहिया मोटरसाइकिलों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

सियाराम ऑटो मॉल के संचालक मनोज गोयल ने बताया कि हमारे इस नए प्रतिष्ठान में हीरो, होंडा, रॉयल एनफील्ड, बजाज और टीवीएस जैसी प्रमुख कंपनियों के दोपहिया वाहनों की मौजूदगी है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए अच्छी स्थिति वाली सेकंड हैंड मोटरसाइकिलों की भी विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।



गौरतलब है कि प्रतिष्ठान की ओर से दीपावली के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष धमाका ऑफर भी पेश किया गया है। बाइक की खरीदारी पर 5 हजार से 25 हजार रुपये तक की बचत के साथ चार आकर्षक उपहार देने की घोषणा की गई है।



सियाराम ऑटो मॉल के शुरू होने से मदनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दोपहिया वाहनों की खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर अलग-अलग कंपनियों के वाहनों और सेकंड हैंड बाइक की रेंज देखने का अवसर मिलेगा।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments