HomeNEWSखरसिया में वर्चुअल न्यायालय उद्घाटन एवं आधारशिला कार्यक्रम संपन्न...

खरसिया में वर्चुअल न्यायालय उद्घाटन एवं आधारशिला कार्यक्रम संपन्न…


खरसिया। न्यायिक क्षेत्र में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय खरसिया का वर्चुअल उद्घाटन तथा न्यायिक अधिकारियों के आवास एवं डिजिटल कंप्यूटर कक्ष के निर्माण हेतु आधारशिला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ जस्टिस रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में , न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ एवं रायगढ़ जिले के पोर्टफोलियो जज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर खरसिया न्यायालय से श्वेता श्रीवास्तव (एडीजे खरसिया), मृणालिनी (प्रथम श्रेणी न्यायाधीश), मीनाक्षी नाग सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिवक्ता संघ खरसिया से भोगीलाल यादव (अध्यक्ष) एवं युगल वैष्णव (सचिव) के साथ समस्त अधिवक्ता गण विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। नई व्यवस्थाओं से क्षेत्र के आम नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय मिलने की उम्मीद जताई गई।
इस आयोजन ने खरसिया एवं रायगढ़ जिले में न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक नई पहल के रूप में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments