HomeNEWSवेयर हाउस से बोर का केबल वायर एवं लोहे के एंगल की...

वेयर हाउस से बोर का केबल वायर एवं लोहे के एंगल की हुई चोरी…


खरसिया। खरसिया नगर के मौहापाली रोड स्थित प्रतिष्ठित फर्म जगन्नाथ प्रसाद अरूण कुमार का गौशाला मार्ग में एक वेयर हाउस है, जहां उनके द्वारा बोन खनन कराया गया है एवं वेयर हाउस की सरुक्षा की दृष्टि से परिसर का बाउण्ड्रीवाल कराकर लोहे के एंगल में कटीले तार का फेंसिंग कराया गया है एवं प्रकाश व्यवस्था की गई है। दिनांक 23.03.2026 को रात्रि 9.20 बजे से 9.40 बजे के बीच किसी अज्ञात चोरों द्वारा उक्त वेयर हाउस परिसर में लगे बोर, स्ट्रीट लाईट के केबल तथा सुरक्षा हेतु लगाये गये लोहे के एंगल एवं कटीले तार के फेंसिंग को चोरी कर लिया गया है। जिसकी कुल लागत 20000/- बीस हजार रूपये है। उक्त चोरी की जानकारी परिसर संचालक अंकित अग्रवाल पिता स्व. अरूण अग्रवाल को दिनांक 25.03.2026 को होने पर उनके द्वारा इसकी प्राथमिकी पुलिस चौकी खरसिया में दर्ज कराई गई है, पीडित पक्ष के रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 302 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया जाकर मामले के विवेचना की जा रही है। पीडित पक्षकार अंकित अग्रवाल ने बताया कि इसके पूर्व भी मेरे वेयर हाउस से केबल तार एवं लोहे का एंगल चोरी हो चुका है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments