HomeNEWSआमा पान के पतरी फेम दिलीप सड़ंगी एवं छम छम नाचे देखो...

आमा पान के पतरी फेम दिलीप सड़ंगी एवं छम छम नाचे देखो वीर हनुमान के रस गायक नयन नंदवाना उदयपुर का आगमन खरसिया में 2 अप्रैल को…


खरसिया। धर्म की नगरी खरसिया में इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। 280 वर्षों से अधिक प्राचीन मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर जो कि गंज बाजार खरसिया में स्थित है। हनुमान जन्मोत्सव हेतु तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ हो चुकी है। इस वर्ष भक्तों को अपने भजनों से रिझाने उदयपुर के नयन नंदवाना खरसिया आ रहे जिनके सैकड़ों भजन विश्व में प्रसिद्ध है नयन जी का आगमन प्रथम बार छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। वही छत्तीसगढ़ी जसगीत के जादूगर कोरी कोरी नारियल चढ़े, आमा पान के पत्तरि , पाताल चटनी जैसे अनेकों प्रसिद्ध भजनों के गायक दिलीप सड़ंगी का भी आगमन धर्म की नगरी खरसिया में होने जा रहा है। वही बता दे आपको की प्रातः 9 बजे मनोकामना निशान यात्रा बाबा के भजनों के साथ बाजों गाजे के साथ गंज बाजार से निकलेगी। एवं दोपहर में रायगढ़ की भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड किया जाएगा एवं संध्या में बाबा का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। वही रात्रि 6 बजे से भजनों की अमृत वर्षा विश्व प्रसिद्ध गायकों द्वारा की जाएगी, साथ ही फूलों की होली, अलौकिक दरबार, भव्य श्रृंगार, फूल मालों से लाइटिंग से साज सजावट कलकत्ता के कलाकारों द्वारा किया जाएगी । सियाराम सखा मंडल के सभी युवा पूरे जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए है। सियाराम सखा मंडल के प्रमुख मनोज गोयल ने बताया कि नगर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साह है और हम हर वर्ष प्रयास करते है कि बाबा का जन्मोत्सव और धूम धाम से मनाया जाए उसी प्रयास में इस वर्ष भी सभी तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। आगे मनोज गोयल ने सभी अंचल वासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। वही मंदिर के महाराज बिट्टू शर्मा ने बताया कि बाबा की ज्योत एवं अखंड रामायण पाठ भी होगा ज्योत एवं मनोकामना निशान की रशीद हेतु आप मंदिर से संपर्क कर सकते है । आपको बता दे कि सियाराम सखा मंडल पिछले कई वर्षों से लगातार अनेकों धार्मिक आयोजन करते आ रहा है पिछले वर्ष भगवा रंग की मशहूर गायिका शहनाज अख्तर ने अपने भजनों से भक्तों को रिझाया था। सियाराम सखा मंडल निरंतर ही नए नए भजन सम्राटों को खरसिया निमंत्रण दे रहा है। सियाराम सखा मंडल के मनोज गोयल, अंकित अग्रवाल(हेल्पिंग हैंड्स), रतन अग्रवाल , राजेश अग्रवाल ,विनय कबूलपुरिया, हिमांशु अग्रवाल, राजेंद्र नूतन, संजय दीपक मेडिकल , दीपक अग्रवाल बुधराम, विक्की महाराज, राहुल अग्रवाल लाली, मनोज बाऊ, राजा अग्रवाल, अंबर अग्रवाल, विवेक कबूलपुरिया,अंकित चिंटू, संदेश बंसल, नीरज बोंदा, विनय पीवी,सुमित अग्रवाल, यश गुप्ता, अविचल अग्रवाल , संजय कंकरवाल, शुभम सहित सारे युवा पूरे जी जान से तैयारी में जुटे है। वही सियाराम सखी मंडली महिला मंडल द्वारा भी सुंदरकांड निशान यात्रा की तैयारी की जा रही है। आपको बता दे कि 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से महा भंडारे का आयोजन किया गया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments