HomeNEWSगेरसा धान खरीदी केन्द्र आपरेटर ने लगाया जांच टीम पर लाखों रूपये...

गेरसा धान खरीदी केन्द्र आपरेटर ने लगाया जांच टीम पर लाखों रूपये घूस मांगने का गंभीर आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत …जांच अधिकारी नायाब तहसीलदार उज्जवल पांडे ने बताया आरोप निराधार …

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर रायगढ़ द्वारा सभी जिले के धान उपार्जन केंद्रों में भौतिक सत्यापन के लिए जांच दल गठित किया गया है। जहां धरमजयगढ़ के सयुक्त जांच दल क्रमांक तीन में तहसीलदार उज्जवल पांडे, फूड इंस्पेक्टर रीता चौहान, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर गौरव शर्मा के सयुक्त टीम 29 जनवरी 2025 को गेरसा धान खरीद केन्द्र का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे थे। जहां जांच टीम द्वारा भौतिक सत्यापन करने पर 1462 बोरी धान अतिरिक्त पाया जिसे टीम द्वार जप्त किया गया था। गेरसा धान खरीद केन्द्र के आपरेटर दयानंद साहू ने जांच टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए 2 लाख 40 हजार की मांग करने का आरोप लगाया है। धान खरीदी केन्द्र आपरेटर ने इसकी लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कलेक्टर रायगढ़ से किया है। आपरेटर ने अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि जांच अधिकारी द्वारा मानसिक रूप से परेशान करते हुए 2 लाख 40 हजार रूपये की मांग कर रहे हैं और अगर जांच टीम के अधिकारियों को उनके मांग अनुसार रूपये नहीं देने पर मनमानी तरीके से प्रकरण बनाने की बात कर रहे हैं, और जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। धान खरीदी केन्द्र के आपरेटर दयानंद साहू ने कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी से निवेदन किया है कि जांच टीम द्वारा जो कार्यवाही किया जा रहा है वह गलत है, हमे न्याय दिलाने की कृपा करें।

इस संबंध में जांच अधिकारी नायाब तहसीलदार उज्जवल पाण्डे से बात करने पर उन्होंने बताया कि धान खरीद केन्द्र से प्रबंधक और आपरेटर नदारत थे, जांच करने पर 1462 बोरी धान अतिरिक्त पाया गया। वहीं जांच के दौरान दबाव डाला जा रहा था कि प्रकरण ना बनाये इसके लिए कई जगह से फोन भी करवाया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments