खरसिया ।
खरसिया नगर की धन्य धरा पर अंचल की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुंब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर 14वां स्थापना वर्ष बड़ी धूमधाम से 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा । स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा अलौकिक श्रृंगार अखंड ज्योत प्रज्वलित एवं सवामणी प्रसाद, पूड़ी सब्जी का भण्डारा लगाया जावेगा । श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि खरसिया नगर में विगत 14 वर्ष पूर्व फाल्गुन शुक्ल फलेरा दूज को श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा भव्य श्री श्याम बिहारी मंदिर का निर्माण खरसिया नगर के साथ-साथ अंचल के श्याम प्रेमियों के सहयोग से को किया गया था । श्री श्याम बिहारी मंदिर का 14वां स्थापना वर्ष 19 फरवरी को श्री श्याम कुटुंब द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जावेगा । स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा रात्रि 8ः11 बजे से प्रारंभ होगी भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए कलकत्ता से राज – गुरू चंग धमाल के साथ अपनी मधुर वाणी से बाबा के भक्तों को भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के अमृत रूपी गंगा में डुबकी लगवाएंगे । श्री श्याम बिहारी मंदिर संस्था के सदस्यों एवं आए हुए सभी भक्तों के द्वारा बाबा श्याम मंदिर के 14वी वर्षगांठ पर केक भी काटा जाएगा मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है वही मंदिर परिसर के अंदर गुब्बारें भी लगाए जायेंगे । बाबा की अखंड ज्योत प्रज्जवलीत की जाएगी व बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार भी कलकत्ता के विशेष फूलों से किया जावेगा । बाबा श्याम के भजन अमृत वर्षा के पश्चात बाबा श्याम की आरती कर आए हुए सभी भक्तों को सवामणी एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री श्याम कुटुम के संस्थापक मुकेश मित्तल अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने नगर के साथ-साथ अंचल के सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि स्थापना वर्ष में श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों की मस्ती में डूब कर बाबा श्याम का सवामणी एवं छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त अवश्य करें ।
फागुन की मस्ती में रहते हैं बाबा के भक्त – मुकेश मित्तल बाबा श्याम के भक्तों के लिए फागुन का महीना का विशेष महत्व रहता है बाबा श्याम के भक्तों द्वारा फागुन शुक्ल ग्यारस को बड़ी ग्यारस के रूप में धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है श्याम के भक्तों का होली उत्सव फागुन के महीने में ही आता है रंग रंगीला फागुन महोत्सव के नाम से बाबा श्याम का फागुन महीना का उत्सव का उत्साह देश के सभी श्याम प्रेमियों को इंतजार रहता है फागुन शुक्ल पक्ष की एकम से ही राजस्थान की खाटू श्याम जी में 15 दिनों का भव्य मेला के रूप में भरा जाता है देशभर के लाखों श्याम भक्त फागुन महीना आते ही रंग रंगीला फागुन मस्तियों की मस्ती में डूब कर बाबा श्याम को सभी भक्त आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।
कलकत्ता के फूलों से होगा बाबा श्याम का भव्य श्रृंगारस्थापना दिवस के अवसर पर बाबा श्याम एवं अन्य देवी देवताओं का श्रृंगार श्री अमित अग्रवाल, दादुराम ट्रेडर्स, उस्लापुर, बिलासपुर के द्वारा बाबा की सेवा में फूलों से भव्य श्रृंगार किया जावेगा ।
पूड़ी सब्जी का भण्डारा प्रसाद रात्रि 09 बजे सेश्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर के बारहवें स्थापना दिवस के अवसर पर पूड़ी सब्जी का भण्डारा प्रसाद श्री गणेशराम जी आनंदकुमार जी (कुक्कु) द्वारा बाबा श्याम को अर्पण कर भक्तों के लिये भण्डारा लगाया जायेगा ।