HomeNEWSधूमधाम से निकली भोले की बारात, शिवमय हुआ खरसिया नगर…

धूमधाम से निकली भोले की बारात, शिवमय हुआ खरसिया नगर…

खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 15 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त शिव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया गया, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव परिवार के सदस्यों एवं नगर वासियों के सहयोग से भगवान शिव के इस महापर्व में भोलेनाथ की बारात निकाली गयी जो नगर के प्रमख मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए वापिस भगत तालाब स्थित शिव मंदिर पहुंची।

भोलेनाथ की बारात को लेकर नगर वासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगरवासियों के द्वारा जगह जगह पर बारात का स्वागत किया गया तथा नगर भ्रमण के दौरान नगर में अनेक स्थानों पर नगर की सामाजिक संस्थाओं तथा धर्मप्रेमियों के द्वारा स्टाल लगाकर बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।




गौरतलब है कि शिव परिवार खरसिया तथा नगरवासियों के सहयोग से विगत 4 वर्षों से नगर में शिव बारात का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मछली तालाब स्थित शिव मंदिर से बोले बाबा की भव्य बारात निकाली गयी। बारात में मेरठ के कलाकारों के द्वारा बनाई गई शिव पार्वती की मनमोहक झांकियां मन को मोह रही थी। ढोल ताशे और नगाड़े के साथ निकली शिव की विशाल बारात में भूत प्रेतों का रूप लेकर झांकिया निकाली गयी थी झाँकियो में प्रमुख रूप से शंकर भगवान, काली माता तथा नाचते हुए रीछ की झांकिया लोगों को मुग्ध कर रही थी। नगर के धर्मप्रेमी युवा विशाल शिवलिंग को पालकी में लेकर बारात के साथ चल रहे थे जो दर्शनीय था। भोले बाबा की बारात शिव मंदिर से दोपहर 4 बजे से प्रारंभ हुयी तथा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर भगत तालाब पहुंची तत्पश्चात शिव परिवार के द्वारा भोलेनाथ के महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आरती के पश्चात मंदिर के पास में ही स्टेज बनाकर मेरठ के कलाकारों के द्वारा शिव तांडव के नृत्य सहित गदर फ़िल्म की झांकी का प्रदर्शन किया गया जो लोगों को मंत्रमुग्ध करता रहा और लोग बाबा की झांकियों को देखकर शिव भक्ति में सरोबार होते रहे।


शिव बारात के सफल आयोजन के लिए खरसिया पुलिस के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी, चौंकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी अपने पुलिस बल के साथ शिव बारात के साथ साथ चल रहे थे तथा यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। नगरवासियों के सहयोग से इस विशाल एवम भव्य शिव बारात का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा समस्त खरसिया नगर शिव भक्ति में सरोबार रहा।



विशाल, भव्य एवम ऐतिहासिक शिव बारात के सफल आयोजन में शिव मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र मिश्रा सहित शिव मण्डल के संतोष अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, विजय मिले, सुनील अग्रवाल पत्रकार, कपिल देव अग्रवाल, दिनदयाल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, नारायण चक्रधारी, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद ज्वेलर्स, विकास कबुलपुरिया, आशीष शर्मा, दिलीप शर्मा, सौरभ शर्मा टीनू सहित राजेश घंसू , प्रभात लाठ, रमेश गर्ग, राजेश शर्मा, विनोद अग्रवाल, शेरू शर्मा, सुरेश कबुलपुरिया, मनोज अग्रवाल मुन्ना, आकाश शर्मा, ललित बंसल, नीरज पिलानिया, राम सर्राफ, मोंटी चूड़ी, विकास भक्कू, राजा अग्रवाल, आशीष कुडेकेला, संजय, नीरज गर्ग, शिव अग्रवाल, रूपेश सराफ, संजय बाबूलाल, गोल्डी नटराज, विकास बंसल, शिवम गोयल, हरिश्चन्द्र अग्रवाल, संतोष कोटमी, विजय द्वारका, सुरेश शर्मा, बंटी कबुलपुरिया, रितिक गोयल, आशीष गुप्ता, शुभम अग्रवाल, भरत दादू, सुरेश शम्भु , अंचल झाराडीह, गोल्डी नटराज, नीरज गर्ग सहित नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं का विशेष योगदान रहा।



महाशिव रात्रि के अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमे नगर वासियों ने अमृत रूपी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ और माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments