HomeNEWSकोल माफियाओं द्वारा कोयला परिवहन में किये जा रहे अफरा तफरी को...

कोल माफियाओं द्वारा कोयला परिवहन में किये जा रहे अफरा तफरी को लेकर भाजपा नेता मोनू केसरी ने आईजी को लिखा पत्र..



खरसिया।  विगत कुछ महिनों से क्षेत्र में स्थित कोयला खदानों से कुछ कोलमाफियाओं द्वारा निम्न गुणवत्ता वाले कोयला का डीओ में अच्छी गुणवत्ता वाले कोयला निकाल कर एसईसीएल को नुकसान पहुंचाते हुए लाखों रूपयों की अवैध कमाई किया जा रहा है।  क्षेत्र में हो रही इस तरह के कोयला की अफरा तफरी को लेकर भाजपा नेता मोनू केसरी ने आईजी बिलासपुर रेंज को पत्र लिखकर कोलमाफियाओ के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है, उक्त पत्र की प्रतिलिपि छ.ग.शासन के गृहमंत्री एवं डीजीपी को भी प्रेषित कर उच्चस्तरीय जांच करा कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
विदित हो कि विगत कुछ महिनों से क्षेत्र में स्थित कोयला खदान से कोलमाफियाओं द्वारा निम्न गुणवत्ता वाले कोयला का डीओ में अच्छी गुणवत्ता वाला कोयला निकाल कर लाखों रूपयों की अवैध कमाई की जा रहा है। इसी क्रम में कुछ दिनों पूर्व ही घरघोड़ा के कोलमाफिया अमित चौधरी द्वारा क्षेत्र के बिजारी मांइस घरघोड़ा से G 15 गुणवत्ता वाले कोयला का डीओ लेकर मांइस के अंदर गाड़ी भेजा गया जहां अमित चौधरी द्वारा कोयला खदान एवं कांटा में सेंटिंग कर  निम्न गुणवत्ता वाले G 15 कोयले की जगह उच्च गुणवत्ता वाले G 09 कोयला लोड कराकर 10 गाड़ी कोयला ,खदान से निकाल कर परिवहन करते हुए उक्त उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को भूपदेवपुर क्षेत्र में स्थित उसके कोयला भंड़ारण क्षेत्र में खाली कर एसईसीएल को राजस्व की हानि पहुंचाई गई है। वहीं निम्न स्तर के डीओ के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले कोयला लेकर मोटी रकम की कमाई की गई है।  कोल माफिया के इस कार्य मे बिजारी कोल मांइस के कर्मचारियों की भी मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है।  इसलिये क्षेत्र के कोल माफियाओं के कोल परिवहन के कार्यो का उच्चस्तरीय जांच किसी निष्पक्ष एवं ईमानदार उच्चाधिकारी से कराते हुए दोषी कोल माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही  किया जाना आवश्यक है। भाजपा नेता मोनू केशरी ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोयले के इस काले खेल में स्थानीय पुलिस भी मिली हुई है, क्योंकि स्थानीय पुलिस को जानकारी होते हुए भी इस सम्बन्ध में कोई कारवाई नहीं की जाती है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments