HomeBIG NEWSभाजपा अध्यक्ष का महिला के साथ आपत्तिजनक 36 सेकेंड का अश्लील VIDEO...

भाजपा अध्यक्ष का महिला के साथ आपत्तिजनक 36 सेकेंड का अश्लील VIDEO वायरल, हनीट्रैप के हुए शिकार

रायपुर। भाजपा अध्यक्ष हनीट्रैप के शिकार हुए हैं. एक महिला के साथ उनका अश्‍लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है. जिसकी जांच वे निजी स्‍तर पर करा रहे हैं. गोपाल टंडेल ने इस मामले में किसी तरह की शिकायत से इनकार किया है. लेकिन वीडियो वायल होने के बाद भाजपा में हड़कंप जरूर मच गया है. 36 सेकंड के इस वीडियो में वो एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं।
दरअसल गुजरात के दमण के भाजपा अध्‍यक्ष गोपाल टंडेल का इन दिनों सोशल मीडिया में एक महिला के साथ अश्‍लील वीडियो वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो में टंडेल, महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस अश्‍लील वीडियो को वायरल करने के पीछे एक हनीट्रैप ग्रुप की कार‍स्‍तानी मानी जा रही है। चर्चा है कि वीडियो के बदले रकम नहीं मिलने पर वीडियो को सार्वजनिक कर दिया. इसके वायरल होने के बाद गोपाल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया लेकिन इससे पहले उन्‍होंने किसी तरह की शिकायत से इनकार कर दिया. उन्‍होंने कहा कि वे अपने स्‍तर पर इसकी जांच करा रहे हैं।
गौरतलब है कि सूरत के कांग्रेस नेता दिनेश काछडिया का अश्‍लील वीडियो भी इसी तरह कुछ समय पहले वायरल किया गया था. काछडिया ने वीडियो के बदले किसी तरह की रकम देने से साफ इनकार कर दिया था. माना जा रहा है कि हनीट्रेप चलाने वाले गिरोह ने रकम नहीं मिलने के बाद यह वीडियो वायरल किया है।
Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments