नायब तहसीलदार ने अधिवक्ता पर गाली-गलौज देने का लगाया आरोप, थाने में लिखाई रिपोर्ट

Written by

in

जशपुर।
जिले के कुनकुरी नायब तहसीलदार ने एक अधिवक्ता के खिलाफ गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। कुनकुरी थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 30 अक्टूबर के दोपहर करीब 3 बजे नायब तहसीलदार अपने कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे. उसी समय अधिवक्ता नजारियुस टोप्पो ने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया है. अधिवक्ता के साथ आवेदक विरेन्द्र खेस्स अपने प्रकरण के मामले में आया था. प्रकरणों में वैधानिक तथ्यों को बताने के बजाय अभद्र व्यवहार करने लगे.नायब तहसीलदार का कहना है कि अधिवक्ता के इस कृत्य से न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचा है और वहां उपस्थित अन्य पक्षकारों पर भी गलत प्रभाव पड़ा है. अधिवक्ता नजारियुस टोप्पो ने शराब पीकर न्यायालय में अभद्र व्यवहार गाली गलौज एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई है, जो न्यायालय की अवमानना एवं दण्डनीय अपराध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *