महिला से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, थाने में अपराध दर्ज

महिला से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, थाने में अपराध दर्ज
रायपुर। महिला से बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की है. राजेंद्र नगर थाना ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. महिला एक मॉल में काम करती हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल आरोपी निखिल शर्मा से पीड़िता की मुलाकात हुई थी. आरोपी एक कपड़ा दुकान में काम करता है. काम के सिलसिले में महिला युवक के संपर्क में आई. युवक ने रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया औऱ ब्लैकमेल करने लगा. परेशान होकर महिला ने थाने में अपराध दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *