खरसिया । विद्युत विभाग खरसिया के सहायक अभियंता एस खेस का तबादला जांजगीर हो जाने के बाद अशोक कुमार नायक को खरसिया विद्युत विभाग के सहायक अभियंता का पदभार दिया गया हैं।
सहायक अभियंता अशोक कुमार नायक ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीड़िया से चर्चा के दौरान बताया कि इससे पूर्व वे जांजगीर में सहायक अभियंता के पद पर अपनी सेवायें दे रहे थे। श्री नायक ने बताया कि नगरवासियों के साथ मिलकर नगर की विद्युत संबंधित समस्याओं का निपटारा किया जायेगा, तथा लाइन लॉस में कमी, बकाया राशि की वसूली के साथ साथ मीटर रीड़रों के ढुलमुल रवैये पर नकेल कसते हुये उनकी कार्यप्रणाली में सुधार किया जायेगा जिससे उपभोक्ताओं को रीड़िंग तथा विद्युत संबंधित अन्य समस्याओं से निजात मिल सके।
