मोर बाजार के माध्यम से मिलेगा गृह उद्योग को बढ़ावा, महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी….

मोर बाजार के माध्यम से मिलेगा गृह उद्योग को बढ़ावा, महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी….

मोर बाजार के माध्यम में महिलाएं बनेंगी सशक्त:- फुलबासन बाई यादव

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव जी प्रेरणा गीत गाकर किया महिलाओं को जागरूक

खरसिया। मां बमलेश्वरी स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत मोर बाजार की सदस्यता अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम राम जानकी मंदिर खरसिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर बमलेश्वरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रमुख पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, डॉक्टर सुभ्रा रजक मोर बाजार प्रवक्ता मीडिया प्रभारी, डॉक्टर पोषण सिन्हा मोर बाजार प्रोग्राम व प्रोडक्शन डायरेक्टर, पूर्णिमा विजय जायसवाल जिला पंचायत सदस्य, डिग्री लाल सिदार पूजा जायसवाल ब्यूरो चीफ राकेश केसरवानी गौ सेवक,संगीता यादव सामाजिक कार्यकर्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से श्रमजीवी महिला सहयोग समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।
बता दें कि खरसिया क्षेत्र में मोर बाजार के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। इस कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे डिग्री लाल सिदार ने प्रथम वक्ता के रूप में डॉक्टर पोषण सिन्हा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा सफल महिला उद्यमी को अति आवश्यक है महिलाओं में आर्थिक चेतना तथा रोजगार के प्रति जागरूकता हो तभी वह एक सफल उद्यमी के रूप में सामने आ सकती है। महिला स्वरोजगार का जैसे-जैसे विकास होता जाएगा महिलाओं में आर्थिक निर्भरता आएगी।

कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार की जानकारी दी गई और मां बमलेश्वरी स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही मोर बाजार सबके बाजार के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। तत्पश्चात डॉक्टर सुभ्रा रजक ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं न केवल कुटीर उद्योग अपितु हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करती जा रही हैं। इस अवसर के माध्यम से कुटीर उद्योग में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसका उद्देश्य कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य महिलाओं को मोर बाजार के माध्यम से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य कर रही है। महिला समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री, पापड़, आचार, बड़ी, अगरबत्ती, झाड़ू, टोकरियों, हस्तशिल्प, मिट्टी के उत्पाद को मोर बाजार में विक्रय कर मार्केट में बेचा जाएगा इसके साथ छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से चली आ रही कलाकृतियां व्यंजनों एवं उत्पादकों का संचय एवं उसका विक्रय कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाया जाएगा।

मोर बाजार का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना:- फुलबासन बाई यादव संस्था प्रमुख पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने बताया कि मां बमलेश्वरी स्वरोजगार अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों अनाथ बच्चे विधवा महिलाएं सहित परिवार की वीरांगनाओं एवं निर्धन महिलाएं उन्हें स्वावलंबी बनाना है। उनके द्वारा निर्मित सामग्री को मोर बाजार द्वारा विक्रय किया जाएगा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जाएगी। उन्होंने प्रेरणा गीत जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो,आगे आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो। प्रेरणा गीत गाकर महिलाओं को प्रेरित किया।

सामाजिक कार्यकर्ता विजय जयसवाल ने भी प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा भारत एक पुरुष प्रधान देश है जिसमें सौ करोड़ से भी अधिक की आबादी निवास करती है। उस देश में महिलाओं की क्या स्थिति है यह सर्वविदित है अगर हम इतिहास के पन्नों को देखें तो ऐसे बहुत सारे उदाहरण देखने को मिलते हैं जिससे यह पता चलता है कि जब जब इन्हें अधिकार मिला और कुछ करने की
सोची तो वह पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर ही नहीं बल्कि उन से भी आगे निकल कर दिखा दिए। पूर्णिमा विजय जयसवाल जिला पंचायत सदस्य ने भी महिलाओं को अपना विचार साझा करते हुए कहा महिलाएं संगठित हो जाएं तो कोई भी ताकत नहीं तोड़ सकती सभी बहनों को संगठित होकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मोर बाजार सब के बाजार में जुड़कर फुलबासन बाई यादव दीदी के इस अभियान को सफल बनाना है।

इस कार्यक्रम में पूजा जायसवाल, फगनी सिदार, दिव्या साहू, सावित्री यादव, शीला सिदार, संगीता, नैना, संगीता यादव, ममता यादव, चमेली यादव, नीलू यादव, सरस्वती छबराईत, शुभदा यादव, पूर्णिमा डनसेना, शारदा श्रीवास, सरोज पांडे, अनीता महंत, निर्मला राज, गोमती साहू, तिरीत महंत, मोहरमति पटेल, कमला चौहान, सुमित्रा चौहान, नीतू चौहान, अंजलि चौहान, पार्वती बंजारे, अंजनी सिंह, सुशीलाबाई, अमित साहू, नरेश राठौर आदि मौजूद रहे।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *