Author: Sunil Agrawal

  • ग्रामीणों ने बनाया SDM, SDOP, तहसीलदार को बंधक…जाने क्या है पूरा मामला…

    भाटापारा: भाटापारा के एक बड़ी खबर सामने आ रही है…गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार को बंधक बना लिया है। जानकारी के मुताबिक बंधक अफसरों की सूचना पर बलौदाबाजार से फोर्स भेजी जा रही है। मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से भाटापारा से लगे मोपर गांव में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना उपरांत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। पुलिस अधिकारी बताते हैं, घटना की सूचना मिलते ही गुस्साये ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र का घेराव शुरू कर दिया। उन्हें समझाने के लिए मौके पर इलाके के एसडीएम, एसडीओपी और तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने समझाने की कोशिश की। लेकिन, इस दौरान लोग मुआवजा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए और उग्र हो गए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के भीतर एसडीएम, एसडीओपी और तहसलीदार को बंधक बना लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तनाव को देखते अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
  • एसपी ने किया 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला,
    अमित शुक्ला बने धरमजयगढ़ थानेदार

    रायगढ़। दीपावली से ठीक पहले रायगढ़ जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से आदेश जारी करते हुए 9 निरक्षकों, 1 उप निरक्षक सहित 2 सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। वहीं तमनार थाना प्रभारी अभय सिंह बैस का तबादला कोरबा जिला होने की वजह से लैलूंगा थाना प्रभारी को तमनार की कमान दी गयी है।

  • जिओ ने मारी पलटी उपभोक्ताओं के विरोध के बाद आया जिओ का बड़ा बयान…

    जीवनभर मुफ्त वॉइस कालिंग का वायदा कर प्रति मिनट लगभग 1000 नए यूजर्स जोड़ने वाली पहली टेलीकॉम ऑपरेटर का तमगा हासिल करने वाली जिओ ने 35 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं से किये वायदे को तोड़ते हुए दूसरे ऑपरेटर को किये जाने वाले कॉल पर प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लगाने की घोषणा करने के बाद से ही उपभोक्ताओं की ओर से इसका भारी विरोध किया जाने लगा था और सोशल साइट्स पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया आने के बाद जिओ ने बैकफुट में आते हुए बयान दिया है कि जिन उपभोक्ताओं ने 9 अक्टूबर या उससे पहले रिचार्ज कराया है वे तब तक किसी भी नेटवर्क में मुफ्त कालिंग कर सकते हैं जब तक उनके प्लान की वैधता समाप्त नहीं हो जाती।


    आईडिया ने दिया भरोसा
    जिओ के उस बयान के बाद प्रतिद्वंदी कंपनी आईडिया ने बयान जारी करते हुए कहा था कि वे आईयूसी चार्ज का भार अपने उपभोक्ताओं पर नही पड़ने देंगे और उनके उपभोक्ताओं को किसी भी नेटवर्क में कॉल करने से पहले सोचने की जरूरत नहीं है।


    आने लगे एमएनपी रिक्वेस्ट
    दूसरे नेटवर्क पर 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगाने के बयान के बाद से जहां दूसरी कंपनियों ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए बयान देने शुरू कर दिए वहीं जिओ के उपभोक्ताओं के द्वारा एमएनपी रिक्वेस्ट भी डाली जाने लगी है।


    क्या है एमएनपी
    एमएनपी का मतलब मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी से होता है जिसमे उपभोक्ता बिना अपना नम्बर बदले अपना ऑपरेटर चेंज कर सकता है।
    कैसे होता है एमएनपी
    मोबाइल ऑपरेटर चेंज करने के लिए ग्राहक को मैसेज में PORT के बाद स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर लिख कर 1900 पर सेंड करना होता है जिससे उसे एक यूपीसी कोड प्राप्त होता है जिससे वो बिना अपना नम्बर बदले अपना ऑपरेटर बदल सकता है

  • देर से पहुची एम्बुलेंस का भुगतान सीएम के भाई की मौत

    गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के मौसेरे भाई अनिल सांघवी राज्य की खस्ताहाल एम्बुलेंस सेवा के शिकार हो गए।

    4 अक्टूबर को राजकोट में रह रहे अनिल सांघवी को सांस लेने में तकलीफ हुई, परिवार ने 108 एम्बुलेंस सेवा को फ़ोन कर मदद मांगी। लेकिन एम्बुलेंस45 मिंट की देरी से पहुची जिसके परिणाम स्वरूप अनिल सांघवी का उपचार समय पर नहीं हो पाया और अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सीएम रूपाणी ने एम्बुलेंस में देरी के कारणों की जांच के आदेश दिए है।

  • बिजली बिल नहीं पटाने वालों पर गिरी विद्युत विभाग की गाज..
    28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे….

    खरसिया। नगर में आज विद्युत विभाग की टीम के द्वारा बकायादारों का कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गयी।
    विद्युत बिल की रकम नहीं पटाने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही करने के लिए मुख्य अभियंता सी एस सिंह के निर्देश और खरसिया के सहायक अभियंता बलराम साहू के नेतृत्व में अधिकारियों की अलग अलग टीम बनाकर नगर के उपभोक्ताओं के कनेक्शन का औचक निरक्षण किया गया, टीम के द्वारा 28 उपभोक्ता जिनका लगभग 11 लाख रुपये बकाया था उनका विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया, जिनमे से 24 उपभोक्ताओं से 6 लाख 67 हजार रुपये की वसूली विभाग के द्वारा की गई है, दीपावली के ठीक पहले विद्युत विभाग की इस कार्यवाही से बकायादारों, अवैध कनेक्शन, हुकिंग तथा विद्युत चोरी करने वालों में हड़कम्प व्याप्त है वहीं इस संबंध में खरसिया विद्युत मंडल के सहायक अभियंता बलराम साहू ने बताया कि विभाग की ये कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने विद्युत बिलों का समय पर भुगतान कर परेशानी से बचें।

    आज की कार्यवाही में सहायक अभियंता उत्तम शुक्ल, कनिष्ट अभियंता शैलेन्द्र दुबे,रुना थवाईत,गरिमा सिंह, सुशील सिदार, महेश्वर पटेल,अनंत श्रीवास्तव, रोहित देवांगन के साथ लाइनमेन संतोष साहू, डीलेश, मिश्रीलाल, अजय, राकेश, शंकर, मुकेश, जय प्रकाश,राजेन्द सिदार,अजय पटेल,की टीम की मुख्य भूमिका रही।

  • सब इंस्पेक्टरों के थोक मे तबादले

    सब इंस्पेक्टरों के थोक मे तबादले

    250 से ज्यादा अधिकारियों का हुआ तबादला

    पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डी एम अवस्थी ने बड़ी प्रसाशनिक सर्जरी करते हुए 257 सब इंस्पेक्टरो का तबादला किया है।

    उप निरक्षकों के तबादला आदेश से खरसिया चौंकी प्रभारी जय सिंह खूंटे भी प्रभावित हुए हैं उन्हें रायगढ़ जिले से दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ किया गया है ।


    जिन उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है उनके नाम इस प्रकार है👇👇👇

  • स्वर्गीय पत्रकार जयंत श्रीवास्तव स्मृति सम्मान समारोह 10 अक्टूबर

    केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह

    खरसिया -खरसिया में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सर्वप्रथम प्रारम्भ करH क्षेत्र की जनता को देश,विदेश सहित नगर एवँ आसपास ग्रामीण क्षेत्र के समाचारो से अवगत कराने का सपना देखने वाले स्वर्गीय पत्रकार जयंत श्रीवास्तव की स्मृति में हैलो मीडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा दिनांक 11/10/19 को आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के लाडले युवा विधायक केबिनेट मंत्री (छ ग शासन) उमेश नंदकुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

    उक्त जानकारी देते हुए हैलो मीडिया के डायरेक्टर रिया रीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा शुरू से उद्देश्य रहा है कि क्षेत्र ,समाज में सकारात्मक भूमिका निभा रहे संगठन एवँ व्यक्तियों को समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन करे और हमारे मीडिया संस्थान द्वारा ऐसे लोगो को प्राथमिकता देते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को प्राथमिकता से प्रकाशित करते रहते है। इसी कड़ी में कल दिनांक 11अक्टूबर को शाम 8 बजे से स्थानीय लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस खरसिया में समस्त पत्रकार बन्धुओ,दुर्गा पूजा समितियों, सामाजिक संस्थाओं, सहित शासन,प्रसाशन,पुलिस विभाग,बिजली विभाग,एवँ नगरपालिका को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जावेगा।

  • सरकार का एक और बड़ा झटका, ‘भारत पेट्रोलियम’ का भी होने जा रहा निजीकरण

    दिल्ली।सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) अब पूरी तरह से निजी हाथों में चली जाएगी। सरकार बीपीसीएल के राष्ट्रीकरण संबंधी कानून को 2016 में रद्द कर चुकी है। ऐसे में अब बीपीसीएल को निजी या विदेशी कंपनियों को बेचने के लिए संसद की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, एक वक्त ये कहा जा रहा था कि बीपीसीएल के निजीकरण के लिए संसद की मंजूरी लेनी होगी। निरसन एवं संशोधन कानून, 2016 के तहत 187 बेकार और पुराने कानूनों को समाप्त किया गया है। इसमें 1976 कानून भी शामिल है जिसके जरिये पूर्ववर्ती बुरमाह शेल का राष्ट्रीयकरण किया गया था।

    ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बीपीसीएल के निजीकरण से घरेलू ईंधन खुदरा बिक्री कारोबार में काफी उथलपुथल आ सकती है। क्योंकि वर्षों से इस क्षेत्र पर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का दबदबा रहा है।भारत पेट्रोलियम यूं तो देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी है लेकिन सरकार इसको जल्द ही निजी हाथों में देने जा रही है।

    केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि भारत पेट्रोलियम कॉर्रपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में अपनी 53 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी को वो बेच देगी. इसके लिए सरकार ने अपनी तरफ से सारी तैयारियां कर ली हैं. नवंबर के पहले हफ्ते में सरकार इसके लिए टेंडर निकालेगी, जिसके बाद कंपनी को निजी हाथों में देने का काम शुरु हो जाएगा.

    भारत पेट्रोलियम की कुल हैसियत करीब 55 हजार करोड़ रुपये की है. सरकार की मंशा अपना 53 फीसदी हिस्सा बेचकर करीब 65 हजार करोड़ रुपये कमाने का है. देखना है कि सरकार इसको आसानी से निजी हाथों में देने में सफल होगी या फिर इसको लेकर भी बवाल मचेगा.

  • बॉलीवुड के भाईजान के बंगले पर पड़ा क्राइम ब्रांच का छापा, एक को किया गिरफ्तार

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले पर बुधवार को क्राइम ब्रांच ने सलमान के बंगले से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 20 साल से उनके बंगले की देखरेख कर रहा था.

    बताया जाता है कि सलमान खान (Salman Khan)  के गोराई स्थित बंगले से शक्ति सिद्धेश्वर राणा नाम के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. 62 साल के इस शख्स के सलमान खान (Salman Khan)  के गोराई स्थित बंगले पर काम करने की सूचना मुंबई पुलिस को मिली थी. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सलमान खान के बंगले पर छापा मारा. बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही राणा ने बंगले से भागने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका. पुलिस ने बताया कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. बाद में आरोपी जमानत पर बाहर आ गया और पुलिस को चकमा देकर छुपता रहा.

    बताया जाता है कि शक्ति सिद्धेश्वर राणा को अदालत की ओर से कई बार पेश होने को भी कहा गया लेकिन वह कभी भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ. इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया. राणा के इस तरह अचानक गायब होने के बाद भी पुलिस आरोपी की तलाश करती रही. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की राणा अभिनेता सलनमान खान के घर पर काम कर रहा है.

    सलमान खान से भी हो सकती है पूछताछ
    बताया जाता है कि मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सलमान खान (Salman Khan)  को इसकी जानकारी दिए बिना ही उनके बंगले पर छापा मारा और आरोपी शक्ति सिद्धेश्वर राणा को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि इस मामले में अब सलमान खान (Salman Khan) से भी पूछताछ की जा सकती है. क्राइम ब्रांच पता लगाने का प्रयास करेगी कि आखिर सलमान खान, आरोपी राणा के संपर्क में कब, कैसे और किसके माध्यम से आए थे.

  • वोडाफोन और आईडिया का जियो पर वार

    वोडाफोन-आइडिया ने कहा कि वह नहीं चाहते कि यूज़र जब भी फोन मिलाए, तो ये सोचे कि उसी नेटवर्क का नंबर है या दूसरे नेटवर्क का. बता दें कि रिलायंस जियो ने बुधवार को घोषणा की थी कि जियो के नेटवर्क के अलावा दूसरे नेटवर्क पर फोन करने से यूज़र्स को 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा. बयान में वोडाफोन आइडिया ने कहा कि आईयूसी यानी इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज ऑपरेटर्स के बीच का मामला है और इसका भार ग्राहकों पर नहीं पड़ना चाहिए.

    वोडाफोन आइडिया ने आगे कहा कि कंपनी पूरे भारत में कस्टमर्स को 2जी,3जी और 4जी सर्विस दे रही है. कंपनी ने कहा कि अभी भी 50 फीसदी से ज्यादा कस्टमर्स अपने फीचर फोन पर 2जी नेटवर्क यूज़ करते हैं. फिर भी कंपनी उनको ये सर्विस देती है भले ही इसमें कोई प्रॉफिट नहीं है.

    आगे वोडाफोन आइडिया ने कहा कि कंपनी के 60 फीसदी से ज्यादा कस्टमर्स कम खर्च वाले ब्रैकेट में आते हैं और कंपनी यह नहीं चाहती कि उनके ऊपर अतिरिक्त भार डाला जाए. बता दें कि इस वक्त वोडाफोन कस्टमर को अपने मोबाइल कनेक्शन को बनाए रखने के लिए कम से कम 24 रुपये से रिचार्ज करना होता है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. वहीं, वोडाफोन आइडिया के 119 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड लोकल एसटीडी वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही 1 जीबी डेटा मिलता है.