HomeNEWSमां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे ऋषभ पंत, न्यू ईयर...

मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे ऋषभ पंत, न्यू ईयर पर परिवार के साथ घूमने का प्लान

खेल प्रेमियों के लिए 30 दिसंबर की सुबह काफी दुखद रही। फुटबॉल की दुनिया ने जहां देर रात पेले के रूप में अनमोल नगीना खोया, वहीं तड़के सुबह भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह चोटिल हो गए।

पंत अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे और न्यू ईयर पर उनका परिवार संग घूमने का भी प्लान था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एसपी देहात स्वपन किशोर ने कहा ‘क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मैक्स अस्पताल देहरादून शिफ्ट कर दिया गया है। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ।’

पंत की चोट को देखते हुए कहा जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में लंबा समय लग सकता है। वह कितने समय बात भारतीय टीम में वापसी करेंगे इसकी तस्वीर तो अस्पताल में उनके इलाज के बाद ही साफ हो पाएगी।

3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 क्रिकेट टीम में उनका चयन ना होने के बाद ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर ढंडेरा रुड़की लौट रहे थे। सुबह 5:30 बजे बजे नारसन के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऋषभ पंत दिल्ली से खुद गाड़ी चलाकर रुड़की जा रहे थे। नारसन के पास गाड़ी डिवाइडर से टकराई। डॉक्टर ने बताया कि, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments