HomeNEWSयूट्यूबर ने किया ब्लैकमैल,वसूले 80 लाख..

यूट्यूबर ने किया ब्लैकमैल,वसूले 80 लाख..

बता दें कि सोशल मीडिया पर फेमस नामरा कादिर (Namra Qadir) के Youtube पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर भी 2 लाख से ज्यादा यूजर्स उसे फॉलो करते हैं. इस खूबसूरत यूट्यूबर की असलियत तब सामने आई जब 24 नवंबर को एक बिजनेसमैन ने गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई. 

बिजनेसमैन ने पुलिस को बताया कि नामरा ने उससे 80 लाख रुपए वसूले हैं. इसमें उसका पति विराट बेनीवाल भी शामिल है. दोनों ने उसे रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए हड़प लिए हैं. बिजनेसमैन ने बताया कि ”मैं काम के सिलसिले में नामरा कादिर (Namra Qadir) नामक लड़की से रेडिसन होटल सोहना रोड पर मिला था. वह एक यूट्यूबर है, जिसकी विडियो मैंने देखी हुई थी. उसने मुझे विराट बैनीवाल से भी मिलवाया कि वो भी एक यूट्यूबर है और उसका दोस्त है. उन्होंने मुझसे मेरी फर्म में काम करने के लिए हां कहा और दो लाख एडवांस पेमेंट मांगी.”

ऐसे फंसाया प्यार के जाल में
बिजनेसमैन ने बताया कि ”मैंने दो लाख रुपए उसी दिन उन्हें दे दिए क्योंकि मैं नामरा को थोड़ा बहुत पहले से जानता था. बाद में जब मैं उनके लिए ऐड का काम लाया और उन्हें समझाया, तो उन्होंने हां कर दिया और 50 हजार रुपए की और मांग की, जो मैंने उन्हें अकाउंट में दिए. उसके बाद उन्होंने मेरा काम नहीं किया. नामरा ने मुझे कहा कि काम सिर्फ बहाना था, वह मुझे पसंद करती है और मुझसे शादी करना चाहती है. वह मेरे रुपए मुझे अपनी बहन की शादी के बाद लौटा देगी. मुझे भी वह अच्छी लगी और हम दोनों साथ में घूमने लगे. विराट हमेशा उसके साथ रहता था. एक दिन हम क्लब में पार्टी करने गए, तो जबरदस्ती नामरा और विराट ने मुझे शराब पिलाई.”

धमकी देकर 70-80 लाख रुपए ठग लिए 
बिजनेसनमैन ने आगे बताया, ”हम तीनों में होटल में एक कमरा बुक किया और सो गए. सुबह उठने पर नामरा ने मुझसे मेरा कार्ड मांगा और आई WATCH मांगी और मुझे ब्लैकमेल करने लगी. कहा, अगर मैंने मना किया, तो वह रेप केस लगा देगी. मैं डर गया और मैने उससे रिकवेस्ट की की हम दोस्त हैं और कुछ गलत नहीं किया, तो वह ऐसा न करे. फिर विराट बैनिवाल ने हथियार निकाला और कहा कि वह उसका पति है और उसकी बहुत जान-पहचान है. मैंने उनकी बात नहीं मानी, तो वह मुझे फंसवा देंगे. इस हादसे के बाद मैंने उनकी बात मानी और अब तक कुल 70-80 लाख रुपए तक सामान और नकद ले चुके हैं, जिसका मेरे पास प्रुफ है.” 

पापा ने दी थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह’

पुलिस को पीड़ित बिजनेसमैन ने बताया कि ”नामरा ने मेरा फोन लेकर सारे प्रूफ डिलीट कर दिए और फोन रीसेट कर दिया. जब मेरे रुपए खत्म हो गए, तो मैंने उन्हें मना किया कि अब मुझे छोड़ दो, पर उन्होंने मुझे फिर भी डराया तो मैंने अपने पापा के अकाउंट से 5 लाख रुपए निकाल लिए. तब मेरे पापा ने मुझसे मेरे रुपए के बारे में पूछा, तो मैने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया. तब उन्होंने मेरे खाते की जांच की, तब मैंने उन्हें सच बताया. मेरे पापा ने मुझे पुलिस में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह दी कि मुझे हनी ट्रप में फंसाया है.”

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments